बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन किया है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में से 202 सीटों के साथ एनडीए जबरदस्त जीत की ओर बढ़ चुका है। जबकि आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन के खाते में 35 के आसपास सीटें आ रही हैं।

चुनाव में बड़े चेहरों की बात करें तो कुटुंबा विधानसभा सीट से हम उम्मीदवार ललन भुईयां ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को चुनाव हरा दिया है। राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव 14,532 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। तेज प्रताप यादव 35,703 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।

अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-

विधान सभा
AgiaonForbesganjNabinagar
AlamnagarGaighatNalanda
AlauliGarkhaNarkatia
AlinagarGaura BauramNarkatiaganj
AmarpurGaya TownNarpatganj
AmnourGhosiNathnagar
AmourGobindpurNautan
ArariaGohNawada
ArrahGopalganjNirmali
ArwalGopalpurNokha
AsthawanGoriakothiObra
AtriGovindganjPaliganj
AuraiGuruaParbatta
AurangabadHajipurParihar
BabubarhiHarlakhiParoo
BachhwaraHarnautParsa
BagahaHarsidhiPatepur
BahadurganjHasanpurPatna Sahib
BahadurpurHathuaPhulparas
BaikunthpurHayaghatPhulwari
BaisiHilsaPipra
BajpattiHisuaPipra Supaul
BakhriImamganjPirpainti
BakhtiarpurIslampurPranpur
BalrampurJagdishpurPurnia
BaniapurJaleRafiganj
BankaJamalpurRaghopur
BankipurJamuiRaghunathpur
BanmankhiJehanabadRaja Pakar
BarachattiJhajhaRajauli
BarariJhanjharpurRajgir
BarauliJokihatRajnagar
BarbighaKadwaRajpur
BarhKahalgaonRamgarh
BarharaKalyanpurRamnagar
BarhariaKalyanpur SamastipurRaniganj
BarurajKantiRaxaul
BathnahaKarakatRiga
BegusaraiKargaharRosera
BelaganjKasbaRunnisaidpur
BeldaurKatiharRupauli
BelharKatoriaSaharsa
BelsandKeotiSahebganj
BenipattiKesariaSahebpur Kamal
BenipurKhagariaSakra
BettiahKhajauliSamastipur
BhabuaKishanganjSandesh
BhagalpurKochadhamanSarairanjan
BhoreKorhaSasaram
BibhutipurKuchaikoteShahpur
BihariganjKumhrarSheikhpura
BiharsharifKurhaniSheohar
BihpurKurthaSherghati
BikramKusheshwar AsthanSikandra
BisfiKutumbaSikta
BochahanLakhisaraiSikti
Bodh GayaLalganjSimri Bakhtiarpur
BrahampurLaukahaSingheshwar
BuxarLauriyaSitamarhi
ChainpurMadhepuraSiwan
ChakaiMadhubanSonbarsha
ChanpatiaMadhubaniSonepur
ChapraMaharajganjSugauli
ChenariMahishiSultanganj
Cheria BariarpurMahnarSupaul
ChhatapurMahuaSursand
ChiraiaMakhdumpurSuryagarha
DanapurManerTaraiya
DarauliManihariTarapur
DaraundaManjhiTarari
DarbhangaMarhauraTeghra
Darbhanga RuralMasaurhiThakurganj
DehriMatihaniTikari
DhakaMinapurTriveniganj
DhamdahaMohaniaUjiarpur
DhoraiyaMohiuddinnagarVaishali
DighaMokamaValmiki Nagar
DinaraMorwaWarisnagar
DumraonMotihariWarsaliganj
EkmaMungerWazirganj
FatuhaMuzaffarpurZiradei

इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।

Live Updates
00:17 (IST) 15 Nov 2025

एनडीए को 202 और महागठबंधन को 35 सीटें मिलीं

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटें जीती हैं। एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीती हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1989396475487613156

22:13 (IST) 14 Nov 2025

जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं- कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

बिहार में एनडीए की भारी जीत पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा, "मैं भी (बिहार की जनता को) हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हम आपके फैसले को स्वीकार करते हैं। हमारे जितने भी विधायक जीते हैं, आप सभी को मेरी शुभकामनाएं... जिस तरह से प्रधानमंत्री, कैबिनेट के सदस्य और गृह मंत्री गली-गली जाकर वादे करते हैं, मुझे उम्मीद है कि अब जब उन्हें जनादेश मिला है और वे एक मजबूत जीत की ओर बढ़ रहे हैं, तो कम से कम बिहार की जनता से किए गए वादे तो पूरे करेंगे।"

https://twitter.com/i/status/1989369616041443485

22:00 (IST) 14 Nov 2025

बिहार की जनता का धन्यवाद- नरेंद्र सिंह तोमर

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "बिहार में एनडीए को शानदार सफलता मिली है। मैं इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं और पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार को बधाई देता हूं।"

https://twitter.com/i/status/1989365089921859612

21:57 (IST) 14 Nov 2025

लोगों ने जंगलराज को नकारा- एकनाथ शिंदे

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "लोगों ने जंगलराज को नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास दिखाकर विकास को स्वीकार किया है... राहुल गांधी वहां मछली पकड़ने गए थे। वोट चोरी का आरोप लगाने वालों से मैं बस इतना कहूंगा कि लोगों ने करारा जवाब दिया है... महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, यही वजह है कि एनडीए को यह भारी जीत मिली है।"

https://twitter.com/i/status/1989364888800776265

21:29 (IST) 14 Nov 2025

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निकाला रोड शो

लखीसराय से भाजपा के विजयी उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी जीत के बाद रोड शो निकाला।

https://twitter.com/i/status/1989359054414856492

19:58 (IST) 14 Nov 2025

नतीजे आने से पहले ही छपरा से खेसारी लाल यादव ने मानी हार

छपरा विधान सभा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर शायराना अंदाज में हार स्वीकार कर ली है। खेसारी ने पोस्ट किया है, "हार में न जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं।" 22वें राउंड की गिनती तक खेसारी लाल यादव भाजपा की छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं।

19:54 (IST) 14 Nov 2025

चनपटिया विधान सभा से कांग्रेस ने भाजपा को 605 वोटों से हराया

चनपटिया से कांग्रेस के अभिषेक रंजन 602 वोटों से जीत गये हैं। उन्हें 87538 वोट मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा के उमाकांत सिंह को 86936 वोट मिले। जन सुराज के मनीष कश्यप को 37172 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

19:36 (IST) 14 Nov 2025

बाबूबरही से जदयू की मीना कुमार 17568 वोटों से जीतीं

बिहार की बाबूबरही विधान सभा सीट से जदयू की मीना कुमारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें 98221 वोट मिले हैं। राजद के अरुण कुमार सिंह को 80653 वोट मिले हैं। जन सुराज पार्टी के आलोक कुमार यादव को 7740 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

19:26 (IST) 14 Nov 2025
लखीसराय सीट से विजय सिन्हा की जीत पक्की

बिहार की लखीसराय सीट से मौजूदा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा 25 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले चुके हैं। विजय सिन्हा को 32वें राउंड की गिनती तक 118135 वोट मिले थे। अभी दो राउंड की गिनती बाकी है। कांग्रेस के अमरेश कुमार को 92201 वोट मिले हैं। जन सुराज के सूरज कुमार को 8426 वोट मिले।

18:54 (IST) 14 Nov 2025

राघोपुर विधान सभा से जीते तेजस्वी यादव

राघोपुर विधान सभा सीट से तेजस्वी यादव को 118597 वोट मिले। वहीं भाजपा के सतीश कुमार को 104065 वोट मिले हैं।