Bhupendra Patel Second Oath Ceremony: गुजरात के गांधीनगर में 27 साल बाद लगातार सातवीं बार भाजपा सरकार (BJP Government) की ताजपोशी हो गई है। शपथ समारोह (Oath Taking Ceremony) दोपहर दो बजे शुरू हुआ और ढाई बजे तक चला। इससे पहले होटल लीला में लंच का कार्यक्रम रखा गया था। लंच भाजपा के सभी 156 विधायकोंं के लिए था । इसमें भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। इसके बाद धीरे-धीरे सभी शपथ समारोह स्थल पर (हेलीपैड ग्राउंड, गांधीनगर) पहुंचे।
भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बन। वह राज्य के 18वें सीएम हैं। उन्होंने 16 विधायकों को मंत्री बनाया। इनमें से आठ कैबिनेट मंत्री हैं, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्य मंत्री बनाए गए।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) में भाजपा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। राज्य में पहली बार किसी भी दल को 156 सीटें मिली हैं। पहली बार राज्य की विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक भी दिखेंगे।
PM Modi, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज अतिथि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहले से ही गुजरात में मौजूद हैं। रविवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित कई बड़े भाजपा नेता गांधीनगर पहुंच चुके हैं। समारोह स्थल पर 11 बजे से ही अतिथियों का पहुंचना शुरू हो गया था। लंच से पहले भूपेंद्र पटेल ने सीएम हाउस में उन विधायकों के साथ बैठक की, जिन्हें मंत्री बनाए जाने के लिए चुना गया था। (Bhupendra Singh Oath Ceremony Updates पढ़ें)
एक साल बाद ही दोबारा ले रहे सीएम पद की शपथ
बता दें कि भूपेंद्र पटेल को भाजपा के पिछले कार्यकाल के बीच में मुख्यमंत्री ( CM Bhupendra Patel) बनाया गया था। उनसे पहले विजय रूपानी (Vijay Rupani) मुख्यमंत्री थे। रूपानी और उनके कई मंत्रियों को हटाकर भाजपा आलाकमान ने गुजरात में सरकार का चेहरा लगभग पूरी तरह बदल दिया था। (देखें Bhupendra Patel Full Cabinet List)