बिहार के खगड़िया जिले की बेलदौर विधानसभा सीट इस बार फिर चर्चा में है। यहां जेडीयू के पन्ना लाल पटेल ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद को 35175 वोटों से हरा दिया। दोनों उम्मीदवारों में शुरू से कड़ा मुकाबला था, अंत में जीत जनता दल युनाइटेड के पन्ना लाल पटेल को मिली।
Bihar Assembly Election Results
2008 में परिसीमन के बाद बने इस क्षेत्र में अब तक हुए तीनों चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) ने जीत दर्ज की है। इस बार विपक्ष पूरी ताकत झोंककर मुकाबला दिलचस्प बना रहा है। गंगा के मैदान में बसा बेलदौर पूरी तरह ग्रामीण इलाका है। कोसी नदी यहां की जीवनरेखा है और खेती-बारी ही लोगों का मुख्य सहारा है। जिला मुख्यालय खगड़िया से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित यह इलाका विकास के मामले में अब भी पिछड़ा है। यहां के मतदाता शांत स्वभाव के माने जाते हैं, लेकिन हर चुनाव में उनका रुझान सत्ता की दिशा तय करता है।
बेलदौर विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | पन्ना लाल सिंह पटेल | जेडीयू | 106262 |
| 2 | मिथिलेश कुमार निषाद | कांग्रेस | 71087 |
| 3 | तनीशा भारती | आईआईपी | 9188 |
Bihar Election Commission Result 2025
विधानसभा चुनाव 2020 का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | पन्ना लाल सिंह पटेल | जेडीयू | 56541 |
| 2 | चंदन कुमार उर्फ डॉ चंदन यादव | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 51433 |
| 3 | मिथिलेश कुमार निषाद | लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) | 31229 |
पन्ना लाल पटेल 2010 से लगातार तीन बार विधायक बने हैं, लेकिन हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर घटता गया है। 2010 में उन्होंने 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि 2020 में यह अंतर घटकर सिर्फ 5,108 रह गया। इसे उनके कमजोर होते जनाधार का संकेत माना जा रहा है। हालांकि अब एलजेपी (रामविलास) के एनडीए में आने से जेडीयू को पिछले वोट बिखराव की चिंता नहीं है।
विधानसभा चुनाव 2015 का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | पन्ना लाल सिंह पटेल | जेडीयू | 63216 |
| 2 | मिथिलेश कुमार निषाद | लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) | 49691 |
| 3 | विजय कुमार पांडव | निर्दलीय | 15604 |
बेलदौर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। कांग्रेस से मिथिलेश कुमार निषाद, जेडीयू से पन्ना लाल पटेल, जबकि एएपी और JSP के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इस क्षेत्र में करीब 3.20 लाख मतदाता हैं, जिनमें अधिकतर किसान हैं। अब देखना यह है कि क्या नीतीश कुमार की जेडीयू चौथी बार बेलदौर में जीत का रिकॉर्ड बनाए रखेगी या कांग्रेस यहां कोई नया इतिहास रचेगी।
