Begusarai Assembly Election Result 2025: बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक बेगूसराय भी है। पहले और दूसरे चरण की मतगणना में कांग्रेस की अमिता भूषण 1094 वोटों से आगे चल रही हैं। उनके सामने BJP के वर्तमान विधायक कुंदर कुमार हैं। बिहार में जब भी बीजेपी की बात होती है, तो बेगूसराय विधानसभा सीट का जिक्र जरूर होता है। यह एक ऐसी विधानसभा सीट है जहां पर राजद कभी नहीं जीत पाई है तो बीजेपी का इस सीट पर दबदबा रहा है। बेगूसराय विधानसभा सीट पर वर्ष 2000 से 6 बार बीजेपी जीत चुकी है। वहीं 2015 में बीजेपी के विजय रथ को कांग्रेस ने रोका था।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| पार्टी | उम्मीदवार के नाम | वोट |
| भाजपा | कुंदन कुमार | |
| कांग्रेस | अमिता भूषण | |
| जन सुराज | सुरेंद्र कुमार सहनी |
बीजेपी और कांग्रेस से कौन उम्मीदवार?
हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव बीजेपी ने इस सीट पर फिर से जीत हासिल कर ली थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेगूसराय से अपने विधायक पर ही भरोसा जताया है। बेगूसराय से बीजेपी ने कुंदन कुमार को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अमिता भूषण को टिकट दिया है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। उन्होंने सुरेंद्र कुमार सहनी को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने पिछले चुनाव में दर्ज की थी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेगूसराय सीट 4000 से अधिक वोटों से जीती थी। भाजपा के कुंदन कुमार को 74,217 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस की अमिता भूषण को 69,663 वोट मिले थे। निर्दलीय राजेश कुमार को 18002 वोट मिले थे। इस प्रकार से बीजेपी की 4554 वोटों से जीत हुई थी।
| पार्टी | उम्मीदवार के नाम | वोट |
| भाजपा | कुंदन कुमार | 74,217 |
| कांग्रेस | अमिता भूषण | 69,663 |
| निर्दलीय | राजेश कुमार | 18002 |
क्या है जातीय समीकरण?
अगर हम बेगूसराय विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर अगड़ी जातियों का दबदबा माना जाता है। यहां पर भूमिहार और वैश्य मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यह सीट बीजेपी के लिए आसान बन जाती है। इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग के वोटर भी यहां पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं और उनका भी समर्थन बीजेपी को मिलता है।
