महाराष्ट्र के नंदूरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में गणपति के कार्यक्रम में बार बालाओं को नचाया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारी भी झूमते नजर आए। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गणपति मंडल का यह कार्यक्रम रेलवे अधिकारियों की ओर से ही आयोजित किया गया था।

शुक्रवार को हुई घटना: जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (6 सितंबर) को हुई। गणेश पूजा का यह कार्यक्रम नंदूरबार रेलवे गणपति मंडल की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें बार डांसर्स ने परफॉर्म किया।

National Hindi Khabar, 10 September 2019 LIVE News Updates: लश्कर आतंकियों पर सोपोर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, कश्मीरियों को धमकाने वाले 8 गिरफ्तार? 

लेटेस्ट गानों पर झूमीं बार बालाएं: वीडियो में नजर आ रहा है कि बार डांसर्स इस धार्मिक कार्यक्रम में लेटेस्ट गानों पर झूमती रहीं। इस दौरान रेलवे के कुछ कर्मचारी भी बार गर्ल्स के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए।

रेलवे अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश: टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बार डांसर्स के उत्तेजक डांस का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला: बता दें कि कुछ साल पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उस दौरान मुंबई के वसई स्थित गणेश पंडाल में कुछ महिलाओं ने बॉलिवुड गानों पर डांस किया था, जिसके बाद विवाद भी हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने डांस बार से हटाया था प्रतिबंध: गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की गरिमा संरक्षण अधिनियम (2016) के तहत होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील डांस पर कड़े प्रावधान लागू किए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2019 में इन प्रावधानों को रद्द कर दिया था। साथ ही, डांस बार चलाने के लिए लाइसेंस जारी करने का रास्ता खोल दिया था।