Bankipur Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि आज सुबह 8:00 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर 12, 01 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार की सत्ता इस बार कौन संभालेगा? चुनावी लिहाज से तो बिहार की सभी 243 सीटें अहम हैं लेकिन इसमें भी बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीजेपी के खिलाफ इस सीट से महागठबंधन ने राजद के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या आरजेडी यहां बीजेपी को टक्कर दे पाती है या नहीं?
बांकीपुर विधानसभा सीट पर कौन-कौन हैं प्रत्याशी?
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा |
| RJD | रेखा कुमारी | ||
| BJP | नितिन नबीन |
बांकीपुर विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की तरफ से यह सीट बीजेपी के हिस्से आई है। इस सीट पर भाजपा ने दिग्गज नेता नितिन नबीन को उतारा था। नितिन नबीन ने सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। दूसरी ओर महागठबंधन के तहत बांकीपुर विधानसभा सीट आरजेडी के हिस्से आई थी और राजद ने यहां से रेखा कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा था। शाम तक यह फैसला हो जाएगा कि इस सीट से विधायकी किसे मिलेगी।
बांकीपुर विधानसभा सीट के 2020 के चुनाव परिणाम
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | नितिन नबीन | 83,068 (जीत) |
| आरजेडी | लव सिन्हा | 44,032 (हार) |
बांकीपुर सीट के 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजे की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन नबीन ने तीसरी बार बड़ी जीत हासिल की थी। नितिन नबीन ने महागठबंधन की तरफ से खड़े किए गए कांग्रेस के प्रत्याशी लव सिन्हा को करीब 40000 से ज्यादा वोटो के अंतर से हराया था। इसी पर नितिन नबीन को 83,068 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को 44,032 वोट मिले थे।
बांकीपुर विधानसभा सीट के 2015 के चुनाव परिणाम
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | संजीव चौरसिया | 86,759 (जीत) |
| जदयू | राजीव रंजन प्रसाद | 46,992 (हार) |
बांकीपुर विधानसभा सीट के 2015 के चुनाव नतीजे की बात करें तो इस चुनाव में राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी। इसके बावजूद इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसी पर 2015 में नितिन नबीन को 86,759 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस की तरफ से खड़े किए गए प्रत्याशी कुमार आशीष को 46,992 वोट मिले थे।
बांकीपुर विधानसभा सीट के 2010 के चुनाव परिणाम
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | नितिन नबीन | 78,771 (जीत) |
| आरजेडी | विनोद कुमार श्रीवास्तव | 17,931 (हार) |
बांकीपुर विधानसभा सीट के 2010 के विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो उस ऐतिहासिक चुनाव में भी भाजपा नेता नितिन नबीन ने 72 परसेंट से ज्यादा वोट हासिल किए थे जबकि इस सीट पर उनका मुकाबला कर रहे और आरजेडी के प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव को महज 16 परसेंट वोट मिला था। नितिन नबीन को इस सीट पर 78,771 वोट मिले थे जबकि राजद प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव को 17,931 वोट मिले थे।
