Baniapur Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, बनियापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के केदार नाथ सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजेडी की चांदनी देवी को हराया है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
बनियापुर विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| केदार नाथ सिंह | बीजेपी | 95606 (+ 15436) |
| चांदनी देवी | RJD | 80170 ( -15436) |
| श्रवण कुमार महतो | जनसुराज | 8638 ( -86968) |
बनियापुर विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने जीत का परचम लहराया था। केदारनाथ सिंह को 65 हजार एक सौ 94 वोट मिला थे तो वीएसआईपी उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ओझा 37 हजार चार सौ पांच वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। केदारनाथ सिंह ने वीरेंद्र कुमार ओझा को 27 हजार सात सौ 89 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार तारकेश्वर सिंह 33 हजार 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| केदारनाथ सिंह | आरजेडी (RJD) | 65,194 | विजेता | 27,789 |
| वीरेंद्र कुमार ओझा | वीएसआईपी (VSIP) | 37,405 | उपविजेता | — |
| तारकेश्वर सिंह | एलजेपी (LJP) | 33,082 | तीसरा स्थान | — |
बनियापुर विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। केदारनाथ सिंह को 69 हजार आठ सौ 51 वोट मिला थे तो बीजेपी कैंडिडेट तारकेश्वर सिंह को 53 हजार नौ सौ वोट ही मिल पाया था। इस तरह से केदारनाथ सिंह ने तारकेश्वर सिंह को 15 हजार नौ सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार झा, 13 हजार पांच सौ 45 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| केदारनाथ सिंह | आरजेडी (RJD) | 69,851 | विजेता | 15,951 |
| तारकेश्वर सिंह | बीजेपी (BJP) | 53,900 | उपविजेता | — |
| वीरेंद्र कुमार झा | निर्दलीय (Independent) | 13,545 | तीसरा स्थान | — |
