Baniapur Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। राज्य में दो चरणों 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आज नतीजों का दिन है। अब से थोड़ी देर में यह पता चल जाएगा कि बनियापुर विधानसभा सीट से कौन बाजी मारेगा और बिहार में किस दल की सरकार बनेगी। बनियापुर विधानसभा सीट से एनडीए की तरफ से (बीजेपी प्रत्याशी) केदार नाथ सिंह का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन की (RJD) चांदनी देवी से है। वहीं, जनसुराज पार्टी से श्रवण कुमार महतो मैदान में हैं।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
बनियापुर विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| केदार नाथ सिंह | बीजेपी | |
| चांदनी देवी | RJD | |
| श्रवण कुमार महतो | जनसुराज |
बनियापुर विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने जीत का परचम लहराया था। केदारनाथ सिंह को 65 हजार एक सौ 94 वोट मिला थे तो वीएसआईपी उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ओझा 37 हजार चार सौ पांच वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। केदारनाथ सिंह ने वीरेंद्र कुमार ओझा को 27 हजार सात सौ 89 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार तारकेश्वर सिंह 33 हजार 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| केदारनाथ सिंह | आरजेडी (RJD) | 65,194 | विजेता | 27,789 |
| वीरेंद्र कुमार ओझा | वीएसआईपी (VSIP) | 37,405 | उपविजेता | — |
| तारकेश्वर सिंह | एलजेपी (LJP) | 33,082 | तीसरा स्थान | — |
बनियापुर विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। केदारनाथ सिंह को 69 हजार आठ सौ 51 वोट मिला थे तो बीजेपी कैंडिडेट तारकेश्वर सिंह को 53 हजार नौ सौ वोट ही मिल पाया था। इस तरह से केदारनाथ सिंह ने तारकेश्वर सिंह को 15 हजार नौ सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार झा, 13 हजार पांच सौ 45 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| केदारनाथ सिंह | आरजेडी (RJD) | 69,851 | विजेता | 15,951 |
| तारकेश्वर सिंह | बीजेपी (BJP) | 53,900 | उपविजेता | — |
| वीरेंद्र कुमार झा | निर्दलीय (Independent) | 13,545 | तीसरा स्थान | — |
