सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त अहीर रेजीमेंट की याद आती है। राजभर रेजीमेंट, निषाद, बिंद और चमार रेजीमेंट की बात क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को अब अहीर ही याद आ रही है। राजभर ने कहा कि जाकर वो फिल्म बनाएं और गाना गाएं।

उन्होंने कहा कि निरहुआ पत्रकार आयोग की बात क्यों नहीं करते। राजभर ने कहा कि उनकी सरकार है। उनमें ताकत है तो जातिवार जनगणना को लेकर जुवान ही खोल दें। अगर न उनका टिकट कट जाए। उन्होंने कहा कि निरहुआ में हिम्मत नहीं है जातिवार जनगणना के बारे में बोलने की। उन्होंने कहा कि हिम्मत नहीं 1700 थानों में, 52 प्रतिशत आबादी पिछड़ों की है। उन्होंने सवाल किया कि पिछड़ी जाति के बनते हैं क्या पिछड़ों के लिए आरक्षण मांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि निरहुआ बहुत भद्दे-भद्दे गाना गाता है। समाज में गंदगी फैलाता है।

सपा से नाराजगी को लेकर बोले राजभर-
ओपी राजभर ने कहा कि हम सपा से नाराज नहीं। जब लोकसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुई है, तब से हम सपा कैंडिडेट के प्रचार में लगे हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हमारे नेताओं ने जो बात कही है या ट्वीट किया है। उनकी उस बात में दम है। उन्होंने कहा कि हम अगर गठबंधन में तो क्या हम अपना हक न मांगे। हमारे नेता का कहना जायज है। हम लोग अखिलेश यादव से नाराज नहीं हैं। हमारे किसी नेता ने ये बयान नहीं दिया कि हम गठबंधन से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि हम लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं और मुद्दों में भी साथ हैं। कानपुर हिंसा मामले पर राजभर ने कहा कि दोषी वो है, जिसने आग लगाई। सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि वो भाजपा का नेता है।

बता दें आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अहीर रेजीमेंट बनाने की बात की है। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में उन्होंने पीएम मोदी से बात की है। पीएम मोदी ने उनको भरोसा दिया है कि चुनाव जीतकर आइए। फिर इस मामले पर बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को सपा अपना गढ़ कहती है, लेकिन सपा ने आजमगढ़ के लिए क्या किया।