अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रही है। साथ ही एक-एक करके महत्वपूर्ण काम पूरा भी हो रहा है। इसी बीच मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित कर दिया गया। ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के द्वारा ये शुभ कार्य किया गया। बीते सोमवार को सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक के बीच ये स्थापना हुई है। इस अवसर पर अयोध्या में खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसको लेकर बताया कि वैशाखी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इस शुभ कार्य संपन्न किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अब मुख्य शिखर पर ध्वजदंड की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

प्रथम तल पर जल्द स्थापित होगी राजा राम की मूर्ति

चंपत राय ने मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित होने वाली मूर्ति को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों की मूर्तियों के प्रतिष्ठा का कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित तिथि पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राम भक्तों में खूब उत्साह है।

गुना में हुई हिंसा को लेकर पत्थरबाजों पर भड़के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित होने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण ने केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण संपूर्ण देशवासियों के लिए आस्था और संकल्प का परिणाम है।

सीएम योगी ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट और मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की सराहना करते हुए इसे नए भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। योगी ने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसके तहत पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, रेल और हवाई जहाज समेत सभी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।