उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ की सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर संगीत सोम अकेले सौ विधायकों के बराबर है तो सीधे योगी अदित्यनाथ की जगह मुख्यमंत्री बन जाएं। अतुल ने संगीत सोम को चुनाव में 18 हजार 200 वोट से हराया। हार के बाद भाजपा नेता ने कहा था कि बाबा का बुलडोजर और डंडा चलने का बयान दिया। इसी का जवाब देते हुए अतुल ने यह बात कही।

इससे पहले संगीत सोम ने कहा ता कि काफी लोगों को शिकायत की थी कि उनके बच्चों की नौकरी नहीं लग रही है। अब पांच साल में गिनती कर लीजिए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि सपाई गलतफहमी में न रहें। शपथ ग्रहण हो जाने दीजिए। फिर बाब का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनों बराबर चलेगा। अतुल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग ही गुंडे हैं तो डंडा भी उनपर ही चलेगा।

संगीत सोम पर तंज कसते हुए अतुल ने कहा, ” संगीत सोम कह रहे हैं कि वह 100 विधायकों के बराबर हैं तो फिर उनको मुख्यमंत्री बन जाना चाहिए। मुख्यमंत्री बनकर जो चाहे करो।” उन्होंने कहा कि हार बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। नेता नहीं जनता फायर ब्रांड होती है। अखिलेश यादव ने कम संसाधानों में बेहतर चुनाव लड़ा।

अतुल ने यह भी कहा कि भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों -कमजोरों के घर पर पत्थर फिंकवाए जा रहे हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है। जनता ने 10 साल मौका दिया था। अब एक बार की हार पर मंचों से लोगों को जाति संबंधी अपशब्द कहने लगे। जनता ने आपका घंमड तोड़ा है। छोटा दिल रखते हो तभी बगैर गिनती पूरा कराए चले गए।

संगीत सोम ने ठाकुर की चौबीसी के खेड़ा गांव में महापंचायत के दौरान हार पर कहा कि यह चिंतन और मंथन का दौर है। अपनी कमियों से सीख लेतर हमें आगे बढ़ना होगा। सफल होने के लिए हमें खुद में सुधार करना होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के विरोध में नारे भी लगे। सोम ने कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा उसके लिए काम करेंगे।