बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ कोर्ट में पेशी के बाद वापस बांदा जेल लाया जा चुका है। सोमवार को उन्हें शत्रु संपत्ति फर्जी दस्तावेज मामले में लखनऊ के एक कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्हें बांदा से लखनऊ तक सड़क मार्ग से लाया गया। 200 किलोमीटर का सफर खौफ में कटा। उनके परिवार के लोगों की धड़कन बढ़ी रही। पूरा 15 घंटा बेचैनी की हालत में गुजरा। अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच एक अन्य बाहुबली अतीक अंसारी पर भी कार्रवाई हुई।

तबियत खराब होने की सूचना- पुलिस जब मुख्तार को बांदा से लखनऊ लेकर आने की तैयारी में थी तब उनकी तबियत खराब होने की जानकारी सामने आई थी। उनके वकील काजी शबिउर्रहमान ने इसका हवाला देते हुए कोर्ट में पेश न करने की गुजारिश की थी। इसके बाद उन्हें शिफ्ट करने की तैयारी चलती रही। उनका मेडिकल चेकअप हुआ। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से लेकर रवाना हुई।

बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका- मऊ से विधायक और मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने ट्विट करके अनहोनी की आशंका जताई। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहच मेडिकल कैंसिल किया गया। सारी रात अधिकारी जेल के अंदर बाहर करते रहे। मीडिया के सवालों से बचते रहे। आधी रात को बांदा जेस से लखनऊ ले जाने की तैयारी बड़ी अनहोनी की आशंका पैदा कर रही है।

ब्रज वाहन खराब- सुबह पुलिस उन्हें लेकर रवाना हुई। तिंदवारी में काफिले में शामिल वज्र वाहन खराब हो गया। तब आधे घंटे का सफर भी पूरा नहीं हुआ था। उसे ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। इसे धक्का लगाकर आगे रवाना किया गया। गाड़ी खराब होने की खबर सामने आते ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया। लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने लगे।

अफजाल अंसारी ने जताई चिंता- मुख्तार के भाई अफजाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भाई की जान को खतरा बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और सिस्टम से मुख्तार की जान को खतरा है। लखनऊ ले जाने को लेकर कोई भी जानकारी परिवार को नहीं दी गई। रविवार शाम को मुख्तार ने फोन पर चिंता जाहिर की थी।

जाम में फंसा काफिला- इसके बाद मुख्तार का काफिला कहीं नही रुका। एक घंटे के अंदर रायबरेली पहुंच गया। यहां से लखनऊ जिले का इलाका शुरू हुआ। दोपहर 12.45 बजे मुख्तार का काफिला जाम के कारण रुका।

कोर्ट में पेशी- लगभग दोपहर 1.15 बजे पर पुलिस मुख्तार को कड़ी सुरक्षा में एमपी/एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट रूम संख्या 215 में पेशी हुई। दो मामलों में उसकी पेशी हुई। एक मामला हजरतगंज में दर्ज शत्रु संपत्ति का था। दूसरा मामला आलमबाद थाने में जेलर के साथ मारपीट का था। मामले में अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

बांदा रवाना- कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस मुख्तार को बांदा जेल रवाना हुई। शाम को मुख्तार अंसारी का एंबुलेंस जेल परिसर में दाखिल हुआ। साथ में पुलिस की भी एक गाड़ी थी। भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सघन तलाशी के बाद 15-16 नंबर बैरक में भेजा गया।

अतीक के घर पर कार्रवाई- इस बीच पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई हुई। प्रयागराज में उनके पुश्तैनी घर पर बुलडोजर चला। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अवैध बाउंड्री वॉल गिरा दिया।