Amnour Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। राज्य में दो चरणों 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आज नतीजों का दिन है। अब से थोड़ी देर में यह पता चल जाएगा कि अमनौर विधानसभा सीट से कौन बाजी मारेगा और बिहार में किस दल की सरकार बनेगी। अमनौर विधानसभा सीट से एनडीए की तरफ से (बीजेपी प्रत्याशी) कृष्ण कुमार मंटू का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन के (आरजेडी) प्रत्याशी सुनील कुमार से है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
अमनौर विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| कृष्ण कुमार मंटू | बीजेपी | |
| सुनील कुमार | आरजेडी |
अमनौर विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के चुनाव में अमनौर सीट से जेडीयू कैंडिडेट कृष्ण कुमार मंटू ने जीत का परचम लहरा दिया था। कृष्णा कुमार मंटू 63 हजार तीन सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट सुनील कुमार 59 हजार छह सौ 35 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से कृष्णा कुमार मंटू ने सुनील कुमार को तीन हजार छह सौ 81 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शत्रुघ्न तिवारी 7 हजार चार सौ 93 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| कृष्ण कुमार मंटू | जेडीयू (JDU) | 63,316 | विजेता | 3,681 (जीत) |
| सुनील कुमार | आरजेडी (RJD) | 59,635 | दूसरा | 3,681 (हार) |
| शत्रुघ्न तिवारी | निर्दलीय | 7,493 | तीसरा | — |
अमनौर विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में अमनौर सीट से बीजेपी कैंडिडेट शत्रुघ्न तिवारी ने जीत हासिल की थी। शत्रुघ्न तिवारी को 39 हजार एक सौ 34 वोट मिले थे तो जेडीयू कैंडिडेट कृष्णा कुमार महतो को 33 हजार आठ सौ 83 वोट ही प्राप्त हुए थे। इस तरह से शत्रुघ्न तिवारी ने कृष्णा कुमार महतो को 5 हजार दो सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुनील कुमार, 29 हजार दो सौ 26 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| शत्रुघ्न तिवारी | बीजेपी (BJP) | 39,134 | विजेता | 5,251 (जीत) |
| कृष्णा कुमार महतो | जेडीयू (JDU) | 33,883 | दूसरा | 5,251 (हार) |
| सुनील कुमार | निर्दलीय | 29,226 | तीसरा | — |
