Amnour Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, अमनौर विधानसभा सीट से बीजेपी के कृष्ण कुमार मंटू ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुनील कुमार को हराया है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
अमनौर विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| कृष्ण कुमार मंटू | बीजेपी | 75525 (+ 3808) |
| सुनील कुमार | आरजेडी | 71717 ( -3808) |
अमनौर विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के चुनाव में अमनौर सीट से जेडीयू कैंडिडेट कृष्ण कुमार मंटू ने जीत का परचम लहरा दिया था। कृष्णा कुमार मंटू 63 हजार तीन सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट सुनील कुमार 59 हजार छह सौ 35 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से कृष्णा कुमार मंटू ने सुनील कुमार को तीन हजार छह सौ 81 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शत्रुघ्न तिवारी 7 हजार चार सौ 93 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| कृष्ण कुमार मंटू | जेडीयू (JDU) | 63,316 | विजेता | 3,681 (जीत) |
| सुनील कुमार | आरजेडी (RJD) | 59,635 | दूसरा | 3,681 (हार) |
| शत्रुघ्न तिवारी | निर्दलीय | 7,493 | तीसरा | — |
अमनौर विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में अमनौर सीट से बीजेपी कैंडिडेट शत्रुघ्न तिवारी ने जीत हासिल की थी। शत्रुघ्न तिवारी को 39 हजार एक सौ 34 वोट मिले थे तो जेडीयू कैंडिडेट कृष्णा कुमार महतो को 33 हजार आठ सौ 83 वोट ही प्राप्त हुए थे। इस तरह से शत्रुघ्न तिवारी ने कृष्णा कुमार महतो को 5 हजार दो सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुनील कुमार, 29 हजार दो सौ 26 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| शत्रुघ्न तिवारी | बीजेपी (BJP) | 39,134 | विजेता | 5,251 (जीत) |
| कृष्णा कुमार महतो | जेडीयू (JDU) | 33,883 | दूसरा | 5,251 (हार) |
| सुनील कुमार | निर्दलीय | 29,226 | तीसरा | — |
