-
मोहाली में बीते रविवार को खेले गए रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम और टी20 वर्ल्ड खिताब के बीच अब सिर्फ दो मैचों की दूरी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का सबसे लकी कैप्टन कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच गई है और वर्ल्ड कप में भारत की जीत के दावे भी किए जा रहे हैं। कोई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को इसकी वजह बता रहा है तो कोई दूसरे दावे कर रहा है। इसी बीच आज हम आपको बता रहे हैं धोनी के उस लकी नंबर के बारे में जिसकी वजह से भारत विश्व विजेता बन सकता है और जिसने हमेशा धोनी का साथ दिया है।
-
धोनी के लिए नंबर सात लकी है। इस लिहाज से देखें तो यह नंबर उनके लिए एक बार फिर से लकी साबित हो सकता है। क्योंकि वर्ल्ड टी20 का फाइनल 3 अप्रैल को खेला जाएगा। इस तारीख का टोटल 3+4+2016 = 7 होता है। साल के आखिर के दोनों अंकों को जोड़ा जाए तो उनका टोटल भी सात ही आता है। याद दिला दें धोनी ने पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था। यानि कि साल के अंत में 7 आता है।
-
नंबर सात से जुड़े सवाल पर धोनी ने कहा था कि उनका जन्म सात तारीख को सातवें महीने में हुआ था। इसके चलते टीम में आने पर उन्हें इस नंबर की जर्सी मिल गई। इसके बाद से यह जर्सी उनके पास है। इसमें अंधविश्वास जैसा कुछ नहीं है। ज्योतिष के अनुसार भी सात नंबर न्यूट्रल होता है। यह न तो पॉजीटिव और न नेगेटिव होता है।
-
2011 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में भारत कुल 7 मैच जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बना।
-
16 साल की उम्र में धोनी को विनोद मांकड़ ट्रॉफी के लिए चुना गया यानी उनका लकी नंबर 7।
-
धोनी ने अपना करियर टिकट कलेक्टर के रूप में शुरू किया। उन्हें जो रेलवे क्वार्टर आवंटित हुआ उसका नंबर था 33A। (33 +A(=1)=34)
-
27वें साल में धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। उस समय उनकी उम्र 26 साल 80 दिन थी। (26+80=106 इसी तरह 1+0+6=7)
-
2003 में जिंबाब्वे के खिलाफ 7 शिकार कर सबका ध्यान खींचा। 2005 (2+5= 7) में धोनी को टेस्ट टीम में विकेट कीपर के तौर पर चुना गया।
-
हमेशा 7 नंबर की जर्सी के साथ खेलते हैं धोनी। धोनी अपनी कार का नंबर 007 ही लेते हैं। MS Dhoni—7 अक्षर।
-
धोनी की बेटी जीवा का जन्म पिछले साल फरवरी में हुआ था। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। इसका टोटल भी 6+2+2015 यानि की सात ही था।
-
2007 में धोनी को वन डे टीम का कप्तान बनाया गया और इसी साल धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता।
-
7 जुलाई 1981 को रांची में महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। धोनी ने साक्षी सिंह रावत के साथ जुलाई (साल का सातवां महीना) के महीने में ही शादी की।
