-
बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट का असर दोनों देशों के आयात और निर्यात पर भी पड़ा है। जहां बांग्लादेश कई चीजें भारत को आयात करता है तो वहीं, ये पड़ोसी देश भी कई चीजों के मामले में इंडिया के ऊपर निर्भर है। बांग्लादेश से भारत कपड़े, जूट, जूट के सामान, चमड़े के सामान और कृषि उत्पाद जैसे फल, सब्जियां और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ आयात करता है। लेकिन अब एक चीज को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के तेवर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। (Indian Express)
-
हिलसा मछली के निर्यात से हटा बैन
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश सरकार ने भारत को हिलसा मछली के निर्यात को मंजूरी दी है। बांग्लादेश ने भारत को तीन हजार टन हिलसा मछली के निर्यात को मंजूरी दी है। इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम यूनुस सरकार ने हिलसा मछली के निर्यात पर रोक लगा दी थी। आइए जानते हैं क्यों खास है ये मछली। (Indian Express) -
पश्चिम बंगाल में कहते हैं मछलियों का राजा
हिलसा बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है और पश्चिम बंगाल में इसे ‘माछेर राजा’ यानी मछलियों का राजा कहा जाता है। हिलसा मछली खाने वालों के बीच ये अपने स्वाद के लिए मशहूर है। इसके साथ ही इसका सांस्कृतिक महत्व भी है। (Indian Express) -
धार्मिक महत्व
पश्चिम बंगाल में कई धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पश्चिम बंगाल में देवी-देवताओं को पवित्र बलि के रूप में इसे चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही दुर्गा पूजे से लेकर जमाई षष्ठी तक में हिलसा मछली को बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हेल्थ को लेकर भी हिलसा मछली के अनेकों फायदे हैं। इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई सारी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। (Indian Express) -
ओमेगा-3 फैटी एसिड
हिलसा मछली दिल की सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट के लिए बेहद जरूर है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ ही ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। (Freepik) -
स्ट्रोक का खतरा हो जाता है कम
हिलसा मछली के नियमित सेवन से हार्ट रोगों जैसे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। (Indian Express) -
आंखों के लिए फायदेमंद है हिलसा
जिन्हें आंखों से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें हिलसा मछली का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी काफी अच्छी रहती है। (Freepik) -
कम हो जाता है कैंसर का खतरा
इसके साथ ही हिलसा मछली में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर बनने वाली कोशिकाओं को रोकने में मदद करते हैं। (Freepik) -
जोड़ों के दर्द से मिल सकता है छुटकारा
कैल्शियम और विटामिन डी 3 का हिलसा मछली उच्च स्रोत मानी जाती है। इसके सेवन हड्डियां मजबूत होती हैं और साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। (Freepik) -
दिमाग रहता है तेज
ओमेगा-3 फैटी एसिड और डोकोसैक्सिनोइक एडिस दिमाग को सही ढंग से काम करने में मदद करते हैं साथ ही बढ़ती उम्र में होने वाली परेशानियों में भी ये लाभकारी होते हैं। ये दोनों ही हिलसा मछली में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। (Freepik) -
बाल और स्किन
हिलसा मछली के सेवन से बालों के झड़ने की समस्या खत्म होती है और बाल घने होते हैं। साथ ही इसके सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती हैं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में हिलसा मछली की डिमांड इतनी अधिक रहती है। (Freepik)