-
कुमार विश्वास भारत के मशहूर कवियों में से एक है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी कुमार विश्वास की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वो कई देशों में कविता पाठ करने के लिए जाते रहते हैं। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
कवि और शायर के अलावा कुमार विश्वास एक मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक भी हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
इस वक्त कुमार विश्वास का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि आज तक पाकिस्तान के ऊपर एक भी कविता क्यों नहीं लिखी। दरअसल, कुमार विश्वास कई देशों का जिक्र अपनी कविता के जरिए कर चुके हैं लेकिन जब भी पाकिस्तान की बात आती है तो वो ऐसी बात बोलते हैं जिससे लोगों को हंसी आ जाती है और पड़ोसी देश की किरकिरी हो जाती है। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
अपने एक प्रोग्राम के दौरान कुमार विश्वास कहते हैं कि उनसे तमाम पत्रकार पूछ चुके हैं कि 31 साल में उन्होंने एक भी लाइन पाकिस्तान पर क्यों नहीं लिखी। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि वो प्रेम के कवि हैं। प्रेम शाश्वत का विषय है। हजारों वर्ष पहले था आज भी है और कल भी रहेगा। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
वो आगे कहते हैं कि पाकिस्तान 1947 से पहले नहीं था आज है। इसके आगे वो कहते हैं कि आप कविता लिख दो और परसों विषय ही खत्म हो जाए। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
दरअसल, कुमार विश्वास ने ये बात पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का है। इस दौरान (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
इस दौरान कुमार विश्वास कहते हैं कि पाकिस्तान कोई क्रोध करने लायक देश थोड़े न है। वो आनंद लेने लायक है। कैसा देश है… उनके ये कहते ही सभा में मौजूद लगो ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। (Photo: Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि पाकिस्तान में भारत के फाइटर जेट घुस गए लेकिन उनके रडार को भनक तक नहीं लगेगी। इसके आगे वो चुटकुला छोड़ते हुए कहते हैं कि चीन से माल खरीदोगे तो यही हाल होगा। (Photo: Kumar Vishwas/FB) कुमार विश्वास ने कभी 117 रुपये का भरा था फॉर्म आज 117 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं
