-
बेल्जियम इस वक्त काफी चर्चा में है। दरअसल, भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि, 13500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी चोकसी वहां इलाज करवाने गया था। (Photo: Indian Express)
-
बेल्जियम एक यूरोपीय देश है जो कई चीजों के लिए मशहूर है। आइए जानते हैं यहां पर सबसे अधिक किस धर्म के लोग रहते हैं और कितनी है मुस्लिमों की आबादी: (Photo: Pexles)
-
बेल्जियम में सबसे अधिक ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। वर्ष 1950 में यहां ईसाइयों की आबादी करीब 80 प्रतिशत हुआ करती थी। हालांकि, अब यहां पर कई और धर्म के मानने वालों की जनसंख्या बढ़ी है। (Photo: Pexles)
-
2021 में यूरोपीय आयोग द्वारा किए गए यूरो बैरोमीटर पोल के अनुसार, बेल्जियम में ईसाइयों की हिस्सेदारी 49% थी जिसमें कैथोलिक धर्म 44% के साथ सबसे बड़ा संप्रदाय था। (Photo: Pexles)
-
बेल्जियम में गैर-धार्मिक लोगों की आबादी साल 2021 तक करीब 41 प्रतिशत थी जिसमें से 15 प्रतिशत जनसंख्या नास्तिक (किसी धर्म को न मानने वाले) लोगों की थी। (Photo: Pexles)
-
वहीं, साल 2015 में, यूरोपीय आयोग द्वारा किए गए यूरो बैरोमीटर सर्वेक्षण के अनुसार कुल बेल्जियम की आबादी का 5.2 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिमों का था। (Photo: Pexles)
-
हालांकि, फिलहाल बेल्जियम में मुसलमानों की सही संख्या कितनी है इसकी आधिकारिक कोई जानकारी नहीं है। कई रिपोर्ट में बताया गया है कि बेल्जियम में मुस्लिमों की आबादी बढ़कर 7.6 प्रतिशत तक हो गई है। (Photo: Pexles)
-
यूरो बैरोमीटर 2015 के अनुसार बेल्जियम में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग भी रहते हैं। हालांकि, इनकी कुल आबादी का हिस्सा केवल 0.2 प्रतिशत ही है। (Photo: Pexles)
-
वहीं, बेल्जियम में हिंदू भी रहते हैं। साल 2006 में यहां पर हिंदुओं की संख्या 6,500 थी। साल 2015 में बढ़कर 7,901 हिंदू हो गए और 2020 में हिंदुओं की संख्या 10,000 हो गई। (Photo: Pexles)
