-
भारत की सीमा से कई देश सटे हैं जिसमें चीन, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश से लेकर भूटान तक जैसे देश हिंदुस्तान से सीमा साझा करते हैं। इन देशों के साथ भारत के व्यापारिक रिश्ते भी काफी मजबूत हैं। (Photo: Pexels)
-
लेकिन चीन का एक पड़ोसी देश है जो भारत से कई चीजें खरीदता है। ये देश बेहद ही छोटा है यहां तक कि चीन इसके कई इलाकों पर अपना दावा भी करता है। (Photo: Pexels)
-
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि भूटान है जो काफी छोटा देश है। वर्ल्डोमीटर की मानें तो इस देश की जनसंख्या सिर्फ 793,595 है। (Photo: Indian Express)
-
भूटान भले ही छोटा देश है लेकिन यहां कि कई चीजें दुनियाभर में मशहूर हैं। इसके साथ ही भारत और भूटान कई चीजों को एक दूसरे से खरीदते हैं। इंडिया की बात करें तो भारत कई चीजें भूटान भारी संख्या में भेजता है। (Photo: Indian Express) पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी? सुन्नी किसे मानते हैं अपना ‘खलीफा’?
-
रॉयल भूटान एंबेसी. न्यू दिल्ली इंडिया के अनुसार भारत से भूटान डीजल, पेट्रोल, माल वाहन (डम्पर) और लौह उत्पाद भारी संख्या में इंपोर्ट करता है। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा भूटान टेलीफोन, विद्युत वितरण पैनल बोर्ड, कोक और सेमी-कोक भी भारत से आयात करता है। (Photo: Pexels)
-
भूटान सोयाबीन तेल, पेसेंजर्स कार और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला पेट्रोलियम बिटुमेन भी भारत से आयात करता है। (Photo: Pexels)
-
रॉयल भूटान एंबेसी. न्यू दिल्ली इंडिया के अनुसार साल 2020 में भूटान का बिजली सहित भारत से कुल आयात 51.37 अरब डॉलर था। (Photo: Pexels) दुनिया की सबसे छोटी जंग, सिर्फ 38 मिनट में ही हो गया था सब तबाह
