• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. warning from chanakya touching these 7 with feet brings sin for generations

जानिए कौन हैं वो 7 लोग, जिन्हें पैर से गलती से भी छूना माना गया है बड़ा पाप, चाणक्य नीति में है साफ चेतावनी

Chanakya’s Strict Rule: आचार्य चाणक्य ने इन सात चीजों को पैरों से न छूने की बात इसलिए कही है क्योंकि ये हमारे जीवन में पवित्रता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। इनका अपमान न केवल धार्मिक दृष्टि से पाप है, बल्कि सामाजिक और नैतिक दृष्टि से भी गलत है।

By: Archana Keshri
September 26, 2025 13:04 IST
हमें फॉलो करें
  • Unforgivable Mistake Touching These 7 with Feet
    1/10

    भारतीय संस्कृति और धर्म में आचार्य चाणक्य की नीतियों का विशेष महत्व है। उनकी बताई बातें न केवल जीवन को सही दिशा देती हैं, बल्कि समाज में अनुशासन और आचार-विचार को बनाए रखने में भी सहायक होती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में कुछ ऐसी चीजें और लोग हैं जिन्हें भूलकर भी पैरों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करना पाप के समान माना गया है और इसका दोष आने वाली पीढ़ियों तक जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/10

    चाणक्य ने अथर्ववेद के आधार पर अपने नीति ग्रंथ में सातवीं अध्याय के छठे श्लोक में लिखा है—
    “पादाभ्यां न स्पृशेदग्निं गुरुं ब्राह्मणमेव च।
    नैव गां न कुमारी च न वृद्धं न शिशु तथा।।”
    (Photo Source: Jansatta)

  • 3/10

    अर्थात् अग्नि, गुरु, ब्राह्मण, गाय, कुमारी कन्या, वृद्ध और शिशु – इन सभी को पैरों से कभी नहीं छूना चाहिए। आइए जानते हैं इन सात चीजों और व्यक्तियों को पैरों से क्यों नहीं छूना चाहिए—|
    (Photo Source: Pexels)

  • 4/10

    अग्नि
    हिंदू धर्म में अग्नि को देवता माना गया है। हर शुभ कार्य की शुरुआत दीपक जलाकर या हवन के माध्यम से होती है। अग्नि साक्षी मानकर विवाह और यज्ञ जैसे पवित्र कार्य किए जाते हैं। ऐसे में अग्नि को पैर से लगाना देवताओं का अपमान माना जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/10

    गुरु
    गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च है। कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान और भक्ति अधूरी है। गुरु के आशीर्वाद से ही व्यक्ति जीवन में सफलता और सही मार्ग पाता है। इसलिए गुरु का पैर से स्पर्श करना बेहद अशुभ माना जाता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 6/10

    ब्राह्मण
    ब्राह्मणों और साधु-संतों को धर्म और ज्ञान का प्रतिनिधि माना गया है। सभी शुभ कार्यों की शुरुआत ब्राह्मणों को भोजन कराकर या उनके आशीर्वाद से की जाती है। चाणक्य के अनुसार, ब्राह्मण का अपमान करने से पाप लगता है और घर से सुख-समृद्धि दूर हो जाती है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/10

    गाय
    गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है। हिंदी धर्म में उसके दूध, गोबर और मूत्र तक को पवित्र और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। अथर्ववेद में भी गाय का अपमान करने वाले के लिए दंड का उल्लेख है। गाय को पैर से छूना माता का अपमान करने के समान है। यहीं वजह है कि गाय को ‘गौ माता’ कहा गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/10

    कुमारी कन्या
    हिंदू धर्म में कुमारी कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि में कुमारी पूजन की परंपरा इसी आस्था पर आधारित है। किसी कन्या को पैर से छूना या ठोकर मारना देवी शक्ति का अपमान करने जैसा है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/10

    वृद्ध व्यक्ति
    बुजुर्ग घर के अनुभव और आशीर्वाद का खजाना होते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। उनका सम्मान करना सौभाग्य लाता है और उनका अपमान घर से लक्ष्मी के जाने का कारण बनता है। उनका अनादर करना या पैरों से छूना अशुभ माना गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    शिशु
    छोटे बच्चों को भगवान का स्वरूप कहा गया है। वे मासूम और निर्मल होते हैं। बच्चे को मारना या पैर से छूना भगवान का अपमान करने के समान है। ऐसा करने वाले को ईश्वर भी क्षमा नहीं करते। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जौ? क्या है इसका महत्व)

TOPICS
chanakaya niti
chanakya
chanakya book
chanakya neeti
chanakya neeti hindi
Chanakya Niti
chanakya niti in hindi
chankya
chankya neeti
chankya niti
+ 6 More
अपडेट
केंद्रीय कैबिनेट ने वोडाफोन-आइडिया के राहत पैकेज को दी मंजूरी, एजीआर बकाया भुगतान को लेकर बड़ा फैसला, शेयर 15 फीसदी तक टूटा
राशिद कप्तान, मुजीब समेत 4 खिलाड़ियों की वापसी, ये है T20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
Pradosh Vrat 2026 Dates: साल 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए सही तारीख और दिन
नसीब वालों को मिलती हैं बेटियां… अस्पताल के बेड पर पड़े पिता की देखभाल करती दिखी बच्ची, भावुक कर रहा Viral Video
KBC 17: 1 करोड़ का सवाल और सेकेंडों में जवाब, शो को मिला दूसरा करोड़पति, अमिताभ भी हैरान
न्यू ईयर के लॉन्ग वीकेंड पर एन्जॉय करें ये थ्रिलर फिल्म, आखिर तक सस्पेंस का तड़का लगाएगी मूवी
राइड पूरी होने के बाद बिना पैसा दिए जाने लगी लड़की, ड्राइवर ने भी निकाल दी हेकड़ी; सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
HBSE 12th Special Chance Exam 2026 Postponed: हरियाणा बोर्ड 12वीं स्पेशल चांस परीक्षा 2026 स्थगित, अब इस तारीख से होंगे एग्जाम, नई डेटशीट bseh.org.in पर जल्द होगी जारी
प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होने पहुंची थी रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
‘राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ मजाक…’, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीन के दावे को लेकर जयराम रमेश ने केंद्र पर बोला हमला 
Share Market Holiday New Year 2026: नए साल पर शेयर बाजार खुला है या नहीं? देखें NSE-BSE का हॉलिडे कैलेंडर
फोटो गैलरी
9 Photos
क्या आप जानते हैं? उत्तर-पूर्व भारत के हर राज्य की आजादी की तारीख अलग है
20 minutes agoDecember 31, 2025
9 Photos
एक दो नहीं बल्कि दुनिया के इतने देश 1 जनवरी को नहीं मनाते नया साल
23 minutes agoDecember 31, 2025
17 Photos
नॉन-हिंदी फिल्मों ने दिखाई देश की असली कहानियां, इस साल छाईं ये मलयालम, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्में
1 hour agoDecember 31, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US