
टीम इंडिया के क्रिकेटरों और पढ़ाई की जब भी बात की जाती है तो इसमें कई क्रिकेटर्स के नाम सामने आते हैं जिन्होंने ज्यादा एजुकेशन हासिल नहीं की है। मैदान पर विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ाने वाले इन खिलाड़ियों का पढ़ाई में परफॉरमेंस बहुत ज्यादा धुंआधार नहीं रहा है। ऐसे में आज देश के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि कितने एजुकेटेड हैं ये क्रिकेटर। देखें तस्वीरें। 
महेंद्र सिंह धोनी- कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बी. कॉम किया है। 
विराट कोहली- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 12वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। 
रोहित शर्मा- अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर टीम इंडिया के धुंआधार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी इंटर तक पढ़ाई की है। 
सचिन तेंदुलकर- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। 
अनिल कुंबले- टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच अनिल कुंबले ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की है। 
युवराज सिंह- टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने इंटर तक ही पढ़ाई की है। 
शिखर धवन- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। (All Images: Social Media)