-
अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई करते हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। (Photo: AP)
-
इस गिरफ्तारी का असर न सिर्फ वेनेजुएला में बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। (Photo: AP)
-
अलग-अलग देशों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और निकोलस मादुरो को वापस वेनेजुएला भेजने की मांग कर रहे हैं। (Photo: AP)
-
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला का कैसा है हाल और किन-किन देशों में लोग डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। (Photo: AP)
-
वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के पीछे लोगों का मानना है कि अमेरिका की नजर देश के तेल भंडार और सोने पर है जिसपर वह कब्जा करना चाहता है। (Photo: AP)
-
ये वेनेजुएला की तस्वीर है जहां अपने राष्ट्रपति की वापसी के लिए लोग सड़कों पर उतरे नजर आए। (Photo: AP)
-
वेनेजुएला की सड़कों पर भारी मात्रा में लोग डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। (Photo: AP)
-
फिलीपींस के मनीला में अमेरिकी दूतावास के पास लोगों ने एक रैली निकालते हुए लोगों ने अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की। इस दौरान लोगों ने मादुरो की वापसी की मांग की। (Photo: AP) क्रूड ऑयल का किंग कौन? किन देशों के पास है सबसे ज्यादा कच्चे तेल का भंडार
-
वेनेजुएला की ही तरह फिलीपींस की भी सड़कें प्रदर्शनकारियों से भरी हुई हैं। (Photo: AP)
-
ये दक्षिण कोरिया की तस्वीर है। सियोल में अमेरिकी दूतावास के बाहर लोगों ने ट्रंप की निंदा करते हुए मादुरो की वापसी की मांग की। (Photo: AP)
-
सियोल में अमेरिका के खिलाफ भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हुए। (Photo: AP)
-
ये भी दक्षिण कोरिया के सियोल की तस्वीर है जहां लोगों ने कुछ इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की। (Photo: AP)
-
वेनेजुएला राष्ट्रपति की वापसी की मांग स्पेन में भी हो रही है। ये स्पेन के मैड्रिड की तस्वीर है जहां भारी संख्या में लोगों ने अमेरिका की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। (Photo: AP)
-
मैड्रिड में लोगों ने हाथ में पोस्टर और वेनेजुएला का राष्ट्रीय झंडा हाथों में लेकर अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। (Photo: AP)
-
इन देशों के अलावा भी कई और देशों में अमेरिका और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हर किसी की एक ही मांग है कि वह एक और जंग नहीं देखना चाहते और निकोलस मादुरो संग उनकी पत्नी को उनके देश में देखना चाहते हैं। (Photo: AP) वेनेजुएला में इन खनिजों का है भंडार, दक्षिण अमेरिका में अकेला ऐसा देश