-
गुजरात के डांग जिले में रविवार (2 फरवरी 2025) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक निजी बस के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (Photo: PTI/Twitter)
-
यह हादसा तड़के सुबह 4:15 बजे सापुतारा घाट मार्ग पर हुआ, जब बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के कारण बस के दो टुकड़े हो गए और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। (Photo: PTI/Twitter)
-
हादसे का शिकार हुई यह बस मध्य प्रदेश के गुना से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर निकली थी। यात्रियों ने महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे और अब गुजरात के द्वारका की ओर बढ़ रहे थे। (Photo: PTI/Twitter)
-
लेकिन गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास यह भीषण हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सुरक्षा अवरोधक (गॉर्ड रेल) को तोड़ते हुए 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। (Photo: PTI/Twitter)
-
खाई में गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए और दर्दनाक दृश्य सामने आया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। (Photo: PTI/Twitter)
-
पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह के अनुसार, राहत दलों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गुजरात के आहवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कई यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। (Photo: PTI/Twitter)
-
डांग पुलिस के अनुसार, इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले सभी यात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों से हैं। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। (Photo: PTI/Twitter)
-
इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में मातम पसर गया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, वे शोक में डूबे हुए हैं। वहीं, घायलों के परिजन अस्पतालों में पहुंचकर अपनों का हाल-चाल ले रहे हैं। (Photo: PTI/Twitter)
