-
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर दुनियाभर की नजरें लगी हुई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवा डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटस उम्मीदवार जो बाइडेन एक दूसरे के खिलाफ बढ़त बनाने में जुटे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है? (AP Photo)
-
आपको बता दें, अमेरिका का राष्ट्रपति बनना न सिर्फ प्रतिष्ठा की बात है, बल्कि इसके साथ कई फायदे भी मिलते हैं। राष्ट्रपति को हर साल 4,00,000 डॉलर (करीब 3.34 करोड़ रुपये) सैलरी मिलती है। (AP Photo)
-
सैलरी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति को 17 तरह के अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं। उन्हें 19,000 डॉलर का मनोरंजन भत्ता, 50,000 डॉलर का वार्षिक व्यय भत्ता और 100,000 डॉलर के नॉन टैक्सेबल ट्रेवल भत्ता भी मिलता है।(Photo: REUTERS)
-
इसके अलावा उन्हें लिमोसीन, मरीन वन और एयर फोर्स वन में मुफ्त परिवहन सुविधा है मिलती है। साथ ही वह व्हाइट हाउस में मुफ्त आवास प्राप्त करते हैं। (Express photo)
-
बता दें, साल 1789 में जॉर्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे। तब से लेकर अब तक पांच बार राष्ट्रपति के वेतन में वृद्धि हुई है। हाल ही में 2001 में वेतन में 200,000 से 400,000 डॉलर तक बढ़ोतरी हुई। (Express photo)
-
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में जब कोई राष्ट्रपति रिटायर होता है तो उसे बहुत मोटी पेंशन मिलती है। साथ में जिंदगी भर सीक्रेट सर्विस सेफ्टी, ऑफिस स्पेस, स्टाफ और ट्रैवल एक्सपेंसिस भी दिया जाता है। (AP Photo)
-
साल 2021 में हुए बदलाव के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पेंशन 2.19 लाख डॉलर (करीब 1.83 करोड़ रुपये) है। 8 साल तक यूएस के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने वाले बराक ओबामा की पेंशन 207,800 डॉलर प्रति वर्ष थी। (AP Photo)
-
पेंशन और अन्य सुविधाओं के अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति लेमोजिन, मेरीन वन और एयरफोर्स वन में सवारी कर सकते हैं। उन्हें वाशिंगटन में एक महंगा, कड़ी सुरक्षा वाला घर निःशुल्क प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, एक पूर्व राष्ट्रपति की विधवा को 1,00,000 डॉलर का वार्षिक भत्ता भी मिलता है। (Express Photo)
(यह भी पढ़ें: जानिए डोनाल्ड ट्रंप पर जिस बंदूक से हुआ हमला वो है कितना पावरफुल, अमेरिका में होता है इसका बहुत इस्तेमाल)
