-
इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला रूस दौरा है। (Photo: REUTERS)
-
इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेता द्विपक्षीय बातचीत के साथ 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। (Photo: REUTERS)
-
रूसी राष्ट्रपति ने सोमवार की रात नोवो-ओगारियोवो में अपने ऑफिशियल आवास पर पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां, पीएम मोदी ने पुतिन के साथ मुलाकात के बाद चाय पर चर्चा की। (Photo: AP)
-
इस दौरान दोनों नेताओं की लंबी बातचीत हुई। वहीं पुतिन ने आम चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी। दोनों नेताओं ने टहलते हुए भी बातचीत की। (Photo: AP)
-
फिर पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में भी घुमाया। पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में अपने आवास राष्ट्रपति भवन के चारों तरफ घुमाया। साथ ही घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया। (Photo: AP)
-
बता दें, 71 साल के व्लादिमीर पुतिन को ड्राइविंग का खूब शौक है। वो पीएम मोदी से पहले अन्य कई राजनेताओं को अपने साथ कार में बैठाकर सफर करा चुके हैं। (Photo: AP)
-
वहीं, इस दौरे के अंतिम दिन यानी मंगलवार को पीएम मोदी ने प्रवासी मॉस्को में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित किया। पीएम ने कहा, मैं बीते दस सालों में छह बार रूल आया हूं। दस साल में हम 17 बार मिले हैं। (PTI Photo)
-
पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का आभारी हूं। भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। भारत और रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। मैं रूस के साथ अनोखे रिश्ते का कायल हूं। दोनों देशों की दोस्ती सदा बरकरार रहेगी।” (Photo: AP)
(यह भी पढ़ें: इस देश ने दी 16 तरह के ‘कीड़े-मकोड़े’ खाने की मंजूरी, क्या आप करेंगे इन्हें अपनी डाइट में शामिल)
