-
राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 199 सीटों पर कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई है और यह शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। (PTI Photo)
-
अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जनता से लेकर प्रतिनिधियों तक लगातार पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। (PTI Photo)
-
पूर्व मुख्यमंत्री और झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार, वसुंधरा राजे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले झालावाड़ जिले में बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। (PTI Photo)
-
पूजा-अर्चना के बाद वसुंधरा राजे ने अपना वोट डाला। इस तस्वीर में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती नजर आ रही हैं। (PTI Photo)
-
मतदान केंद्रों पर महिला और युवतियां बढ़चढ़ कर वोट करने पहुंचीं। बूथ पर पहुंची महिलाएं घूंघट की ओट में मतदान करती नजर आईं। (PTI Photo)
-
राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। (PTI Photo)
-
दुनिया में सबसे लंबी मूंछें रखने का दावा करने वाले गिरधर व्यास ने बीकानेर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट डाला।(PTI Photo)
-
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनका परिवार जोधपुर जिले में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में अपना वोट डालने के पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने भी जोधपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना वोट डाला। (PTI Photo)
-
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान नागौर जिले के अपने पैतृक गांव बरनगांव में अपना वोट डाला। (PTI Photo)
-
राजसमंद से भाजपा सांसद और विद्याधर नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार दीया कुमारी ने भी अपना वोट डाला। (PTI Photo)
-
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को छोड़ इनके नाम किया ‘प्रतीक्षा’, जानिए कितनी है कीमत)
