• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. raja bhaiya vs mayawati vs mulayam singh from akhilesh yadav uncle shivpal yadav to dhananjay singh friend umakant these are 7 political enemies of bsp chief mayawati

मुलायम सिंह यादव से राजा भैया तक, जानिए इन 7 नेताओं से मायावती की राजनीतिक अदावत की कहानी

By: Suneet Kumar Singh
Updated: September 23, 2021 09:34 IST
हमें फॉलो करें
  • Mayawati BSP: मायावती देश की राजनीति का बड़ा नाम हैं। वह चार बार देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की सीएम रह चुकी हैं। लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। अपने करीब 35 साल के राजनीतिक करियर में मायावती ने कई अच्छे दोस्त और भाई बनाए तो वहीं कई दुश्मन भी बने। आइए जानते हैं यूपी के उन 7 नेताओं के नाम जिनकी गिनती मायावती के राजनीतिक दुश्मनों में होती थी या होती है: 
    1/9

    Mayawati BSP: मायावती देश की राजनीति का बड़ा नाम हैं। वह चार बार देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की सीएम रह चुकी हैं। लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। अपने करीब 35 साल के राजनीतिक करियर में मायावती ने कई अच्छे दोस्त और भाई बनाए तो वहीं कई दुश्मन भी बने। आइए जानते हैं यूपी के उन 7 नेताओं के नाम जिनकी गिनती मायावती के राजनीतिक दुश्मनों में होती थी या होती है: 

  • 2/9

    मायावती के सबसे बड़े राजनीतिक दुश्मन के तौर पर मुलायम सिंह यादव का नाम आता है। मुलायम सालों तक ना सिर्फ मायावती  के प्रतिद्वंदी रहे बल्कि उनके साथ हिंसा के आरोपी भी रहे। 1995 में हुए गेस्ट हाउस कांड के बाद से मुलायम मायावती के दुश्मन नंबर एक बन गए थे। ये दुश्मनी सालों साल चली। (यह भी पढ़ें: जब गेस्ट हाउस कांड के बाद प्लेन में टकरा गए थे मायावती और मुलायम, सुरक्षाकर्मियों के फूल गए थे हाथ-पांव )

  • 3/9

    2002 में मायावती जब बीजेपी के साथ गठबंधन कर यूपी की सीएम बनी थीं। तब राजा भैया ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मायावती ने राजा भैया पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था। राजा भैया पर बसपा चीफ ने पोटा भी लगाया था।( यह भी पढ़ें: ‘मायावती को छूकर हाथ गंदे नहीं करना चाहता’, जब बसपा चीफ के लिए ऐसा कुछ बोल गए थे राजा भैया )

  • 4/9

    इतना ही नहीं जब वह दोबारा सीएम बनीं तो राजा भैया को उनके पिता उदय प्रताप सिंह सहित फिर से जेल में डाल दिया था। 20 साल से मायावती और राजा भैया के बीच 36 का आंकड़ा चला आ रहा है।

  • 5/9

    अतीक अहमद का नाम भी मायावती के राजनीतिक दुश्मनों की लिस्ट में शामिल है। मायावती कई बार मंचों से कह भी चुकी हैं कि अतीक अहमद ने गेस्ट हाउस कांड में उनके ऊपर हमला किया था। यही वजह रही कि, यूपी की सत्ता में आसीन होने के बाद मायावती ने अतीक अहमद को नाकों चने चबवाए। फिलहाल अतीक कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं।(यह भी पढ़ें: शादी के 9 दिन बाद ही हो गई थी पति की हत्या, झाड़ू-पोंछा करने वालीं पूजा ने खत्म कर दिया था अतीक का करियर)

  • 6/9

    चौथा नाम उमाकांत यादव का है। उमाकांत यादव गेस्ट हाउस कांड में आरोपी भी थे। लेकिन इसे राजनीति का स्वार्थ माना जाए या फिर कुछ और कि मायावती ने उन्हें माफ कर दिया था। बाद में उमाकांत बसपा से ही सांसद भी बने। लेकिन मायावती ने उन्हें अपने बंगले पर बुला अरेस्ट करवा दिया था। तब से उमाकांत सत्ता से दूर हैं। (यह भी पढ़ें: मायावती ने BSP सांसद को ही जब अपने बंगले पर बुला करवा दिया था अरेस्ट, दोबारा कभी नहीं लड़ पाए चुनाव)

  • 7/9

    मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी मायावती के राजनीतिक दुश्मनों में गिने जाते हैं। मायावती संग उनकी अदावत भी गेस्ट हाउस कांड के बाद से ही है। अखिलेश यादव द्वारा मायावती को बुआ कहने से भी शिवपाल को आपत्ति है। वो कहते हैं कि जब मैंने या फिर मुलायम ने मायावती को कभी अपनी बहन माना ही नहीं तो फिर अखिलेश बुआ किस आधार पर कहते हैं।(यह भी पढ़ें: मायावती को बुआ मानते हैं अखिलेश यादव, मुलायम को छोड़ इन 3 नेताओं को राखी बांधती रही हैं बसपा चीफ)

  • 8/9

    उन्नाव के बाहुबली नेता अरुण शुक्ला उर्फ अन्ना शुक्ला भी गेस्ट हाउस कांड में मायावती पर हमला करने वाले कुछ प्रमुख लोगों में थे। मायावती कई बार इस बात का जिक्र भी कर चुकी हैं। मायावती के शासनकाल में शुक्ला भी लंबे समय तक जेल में रहे। 

  • 9/9

    मायावती के राजनीतिक दुश्मनों में बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह का नाम भी शुमार है। दयाशंकर मायावती पर अभद्र टिप्पणी के कारण जेल गए। उन्हें बीजेपी से निष्कासित भी होना पड़ा। मायावती ने भी दयाशंकर पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी कर दी थी। बाद में दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने बसपा और मायावती के खिलाफ मोर्चा खोला। स्वाति योगी सरकार में मंत्री हैं। (यह भी पढ़ें: मायावती के लिए अपनी इकलौती बेटी को दफनाने तक नहीं गए थे BSP के ये नेता, पार्टी से हो चुके हैं बाहर)

TOPICS
Mayawati
Mulayam Singh Yadav
अपडेट
पेट, दिल और आंखों के लिए वरदान है शकरकंद, सर्दी में 150 g रोज खाने से बॉडी को मिलेंगे सारे विटामिन और मिनरल्स, जानें कैसे
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को आज थाइलैंड से लाया जा रहा भारत, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली
Indian Railways: कोहरे के कारण ट्रेन लेट तो नहीं? ऐसे घर बैठे जानें ट्रेन का लाइव स्टेटस
कोई ऐसा ही साथ निभाने वाला चाहिए… रेल में अम्मा की साड़ी की प्लीट बनवाते दिखे दादा जी, Viral Video में बुजुर्ग दंपति का प्यार देख भावुक हुए यूजर्स
अपने ही माता-पिता के मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ हॉलीवुड का ये फिल्ममेकर, लगे गंभीर आरोप
GUJCET 2026 Registration Begins: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन gujcet.gseb.org पर शुरू, जानें फीस, पात्रता और पूरा प्रोसेस
सेलिना जेटली ने पति से मांगा 100 करोड़ का मुआवज़ा, हर महीने 10 लाख रुपये मेंटेनेंस की मांग की
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
U19 Asia Cup 2025: भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को अभी नहीं मिली एंट्री; देखें अंक तालिका, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
Stock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट, Sensex 363 अंक लुढ़का, Nifty 26000 के नीचे
मेसी के साथ जब मंच पर आईं CM रेखा गुप्ता, लगने लगे ‘एक्यूआई, एक्यूआई’ के नारे
20 जनवरी से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, 27 साल बाद कर्मफल दाता शनि करेंगे अपने ही घर में प्रवेश, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग
फोटो गैलरी
11 Photos
तनाव, डिप्रेशन और बेचैनी कम करने के लिए सबसे असरदार प्राणायाम, सिर्फ पांच मिनट करने से मिल सकते हैं लाभ
8 minutes agoDecember 16, 2025
11 Photos
स्ट्रेस से परेशान हैं? अपनाएं ये 10 डेली हैबिट्स, मन की बेचैनी और थकान होगी दूर
1 hour agoDecember 16, 2025
10 Photos
शैंपू से बाल हो रहे हैं खराब? घर पर बनाएं आयुर्वेदिक हेयर वॉश पाउडर, बिना केमिकल के होंगे साफ, घने-लंबे और मजबूत
16 hours agoDecember 15, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US