-
Raja Bhaiya: राजा भैया उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेता हैं। भदरी रियासत के राजकुमार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया 1993 से ही कुंडा के विधायक चुने जाते रहे हैं। मायावती (Mayawati) के शासनकाल में वो दो बार कुल 26 महीनों तक जेल में रहे। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी राजा भैया को मंत्री बनाया था। अखिलेश ने 2012 में राजा भैया को जेल मंत्री बनाया। जेल मंत्री बनने के बाद राजा भैया ने जेल से जुड़े अपने अनुभव शेयर किये थे:
-
2012 में मंत्री बनने के बाद राजा भैया ने कहा था कि उन्होंने अखिलेश यादव से जेल महकमा मांगा नहीं था लेकिन मन में यह इच्छा जरूर थी कि यह महकमा मिले तो जेल में बिताए गए अनुभव के आधार पर कैदियों की बेहतरी के लिए कुछ कर सकूं।
-
राजा भैया ने तब बताया था कि वह जेल की रग-रग से वाकिफ हैं क्योंकि मैं बसपा सरकार के दो कार्यकालों के दौरान 26 महीने जेल में बिता चुका हूं।
-
अपना अनुभव शेयर करते हुए राजा भैया ने कहा था- जेल में मैंने देखा है कि किस तरह से जुर्माने की रकम न जमा करने की एवज में लोग तय समय से अधिक दिनों तक जेलों में बंद रहते हैं। उन्होंने कहा था कि रसूख का इस्तेमाल कर जेलों में नाजायज तरीके से सुविधा हासिल कर ली जाती हैं।
-
राजा भैया ने अपने जेल में बंद रहने के दौरान की समस्याओं को उजागर करते हुए कहा था कि जेल मूलत: सुधार गृह होते हैं लेकिन उन्हें यातना गृह में बदल दिया गया है।
-
राजा भैया ने बताया था कि जेल कई बार कैदी सिर्फ इसलिए दम तोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें सर्दियों में एक कंबल तक नसीब नहीं होता। खाने के नाम पर जो मिलता है उसका स्तर काफी घटिया होता है।
-
बता दें कि मायावती ने राजा भैया पर पोटा जैसे गंभीर कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें दो बार जेल भिजवाया था।
-
पहली बार जब वह जेल से निकले तो मुलायम सिंह यादव ने खाद्य रसद मंत्री बनाया था। दूसरी बार जेल से छूटने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें जेल मंत्री ही बना दिया था।
-
Photos: Indian Express And Social Media
