-
मकर संक्रांति 2024 के शुभ अवसर पर स्नान और दान करने की परंपरा है। इसके अलावा इस दिन गायों की सेवा करने का भी प्रावधान है।
-
हिंदू रीति-रिवाजों और मान्यताओं में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है।
-
इस खास त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने आवास पर गायों की सेवा करते नजर आए।
-
इस मौके पर पीएम मोदी गायों को खाना खिलाते नजर आए।
-
पीएम मोदी की इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
-
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री अपने हाथों से एक-एक करके गायों को चारा खिला रहे हैं।
-
पीएम मोदी के आसपास कई सारी गायें भी घूमती नजर आ रही हैं।
-
पीएम मोदी इन गायों को दुलारते और सहलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
-
बता दें, तस्वीरों में नजर आ रही इन गायों को पीएमओ में ही पाला गया है।
-
ये गायें सामान्य गायों से अलग हैं। इनकी नस्ल और संरचना भी आम गायों से अलग होती है।
-
ये पुंगनूर नस्ल की गाये है जिसे दक्षिण भारत में विकसित किया गया है।
-
ये दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती हैं। इनकी ऊंचाई आमतौर पर 3 से 5 फीट के बीच होती है। (Photos Source: PTI)
(यह भी पढ़ें: घंटों की दूरी अब मिनटों में होगी तय, जानें मुंबई के अटल सेतु की खूबियां)