-
महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस वक्त भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। (Photo: PTI) मुंबई में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बनीं तालाब
-
मौसम विभाग ने मुंबई में 19 अगस्त तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अंधेरी और सांताक्रुज जैसे जगहों पर जलभराव हो गया है। (Photo: PTI)
-
लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर पानी लबालब भरा हुआ है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। (Photo: PTI)
-
सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की भी स्थिति बनी हुई है। मायानगरी में कई किलोमीटर तक लंबा जाम देखने को मिल रहा है। (Photo: PTI)
-
मुंबई में भारी बारिश की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें देख सकते हैं कि सड़कें तालाब बन गई हैं। (Photo: PTI)
-
इस दौरान ट्रैफिक जाम से लोगों का दफ्तर और स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (Photo: PTI)
-
मौसम विभाग ने रायगढ़, कोल्हापुर, सतारा, रत्नागिरी और पुणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है। (Photo: PTI)
-
IMD की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। (Photo: PTI)
-
भारी बारिश के चलते मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। लोकल ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं। (Photo: PTI)
-
सड़कों पर पानी इतना भर गया है कि लोगों को पैदल आने जाने में तक में परेशानी हो रही है। मुंबई का हाल देख कर कह सकते हैं कि वहां की सड़कें तालाब बन चुकी हैं। (Photo: PTI)
-
अंधेरी सबवे, कुर्ला और लोखंडवाला में भारी मात्रा में पानी भरने के चलते वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। (Photo: PTI)
-
मौजूदा समय में हाल यह है कि वाहन जहां के तहां खड़े हैं। कुछ देर का सफल लोगों को तय करने में घंटों लग रहा है। (Photo: PTI)
-
इन तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि मौजूदा समय में मायानगरी का हाल कैसा है। (Photo: PTI)
-
सड़क पर पानी भरने के चलते लोग अपने वाहनों को पैदल लेकर जाते नजर आएं। (Photo: PTI)
-
मुंबई की सड़कों पर ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन के अंदर भी पानी भर गया है। पटरियां पानी में डूब गई हैं। (Photo: PTI) मुंबई में भारी बारिश; नांदेड़ में बादल फटने से 5 लापता, मदद के लिए पहुंची सेना
