मुंबई में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बनीं तालाब

Aug 18, 2025, 04:41 PM
Photo Credit : ( PTI )

महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Photo Credit : ( PTI )

लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

Photo Credit : ( PTI )

बारिश के चलते जगह-जगह पर पानी भर गया है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

Photo Credit : ( PTI )

मायानगरी मुंबई में सड़कें पानी से लबालब भरी नजर आईं।

Photo Credit : ( PTI )

इस दौरान लोग ट्रैफिक जाम से लोगों का दफ्तर और स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Photo Credit : ( PTI )

भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में 19 अगस्त तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

Photo Credit : ( PTI )

रायगढ़, कोल्हापुर, सतारा, रत्नागिरी और पुणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Photo Credit : ( PTI )

भारी बारिश की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें देख सकते हैं कि कैसे जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Photo Credit : ( PTI )

IMD की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Photo Credit : ( PTI )

भारी बारिश के चलते मुंबई लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है।

Photo Credit : ( PTI )

सड़कों पर पानी इतना भर गया है कि लोगों को पैदल आने जाने में तक में परेशानी हो रही है।

Photo Credit : ( PTI )

जलभराव के चलते कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

Photo Credit : ( PTI )

मुंबई का हाल देख कर कह सकते हैं कि वहां की सड़कें तालाब बन चुकी हैं।

Photo Credit : ( PTI )

अंधेरी सबवे, कुर्ला और लोखंडवाला में भारी मात्रा में पानी भरने के चलते वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

Photo Credit : ( PTI )