-

ईरान में सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इस बीच भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा है। वहीं, ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंका भी बढ़ गई है। (Photo: AP)
-
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसके साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसके बाद टैरिफ की यह दर 75 प्रतिशत तक हो जाएगा। अमेरिका पहले से ही 50 फीसदी टैरिफ वसूल रहा है। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा। दरअसल, भारत और तेहरान के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंध काफी गहरे हैं। (Photo: AP)
-
भारत और ईरान के बीच व्यापारिक साझेदारी काफी पुरानी है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1.68 बिलियन डॉलर रहा। भारत ने ईरान को 1.24 बिलियन डॉलर का सामना एक्सपोर्ट किया। (Photo: Indian Express)
-
वहीं, भारत ने ईरान से 0.44 बिलियन डॉलर का सामान इंपोर्ट किया। भारत को लगभग 0.80 बिलियन डॉलर का ट्रेड सरप्लस हुआ। (Photo: Pexels) US पर कितने निर्भर हैं 140 करोड़ भारतीय, हर जरूरत का दूसरा सामान अमेरिकी?
-
ईरान को क्या निर्यात करता है
भारत मुख्य रूप से ईरान को चावल, चाय, चीनी, दवाएं और इलेक्ट्रिकल मशीनरी निर्यात करता है। (Photo: Freepik) -
ईरान से क्या खरीदता है
ईरान से भारत सूखे मेवे, केमिकल और कांच के प्रोडक्ट खरीदता है। (Photo: Freepik) -
भारत से सबसे अधिक मात्रा में ईरान बासमती चावल खरीदता है। ऐसे में इस टैरिफ के बाद सबसे ज्यादा चावल के एक्सपोर्ट पर असर देखने को मिल सकता है। साल 2023 में ईरान ने भारत से 734 मिलियन डॉलर का बासमती चावल निर्यात किया था। (Photo: Pexels) सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार