-
आप देश के नेताओं के नाम हर रोज खबरों में तो सुनते होंगे। लेकिन इनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते होंगे। जब आप इनकी आदतों को बारे में सुनेंगे को हैरान हो जाएंगे। जहां, सोनिया गांधी को पर्पल कलर पसंद नहीं है तो वहीं मेनका अपने साथ पर्स नहीं रखती ऐसे ही भाजपा नेता नंद कुमार साइ ने पिछले 46 साल से नमक का सेवन नहीं किया है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नायडू विदेश दौरे पर अचार अपने साथ ले जाते हैं।
-
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पर्पल(जामुनी) रंग कतई पसंद नहीं था। उन्हें इस रंग से इस हद तक नफरत थी कि एक बार उनके एक फंक्शन में जामुनी रंग के फूल लगा दिए गए थे, जिन्हें बाद में हटाया गया।
-
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 6 नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। उनके बेड़े में शामिल कारों की नंबर प्लेट पर आपको चार बार 6 अंक नजर आएगा।
-
भाजपा नेता नंद कुमार साई ने पिछले 46 साल से नमक का सेवन नहीं किया है। कुमार 1970 में शराब विरोधी मुहीम के लिए मध्यप्रदेश के दूर-दराज के एक गांव में गए थे। वहां एक आदिवासी ने उनसे क्या कहा कि क्या आप नमक खाना छोड़ सकते हैं? जिस तरहे से आपके लिए नमक जरूरी है, वैसे ही हमारे लिए शराब जरूरी है। उसके बाद से कुमार ने नमक का सेवन करना छोड़ दिया।
-
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रोजाना पूजा करना नहीं भूलते। अगर वे कार या प्लेन में सफर कर रहे होते हैं तो मंत्रों का जाप करते हैं। (Photo Source:PTI)
-
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी अपने साथ पर्स या बैग लेकर नहीं चलती। अगर उन्हें किसी को लंच या डीनर पर ले जाना होता है तो वे रुपए अपनी सारी के एक कोने से बांधकर ले जाती हैं।(Photo Source:PTI)
केंद्रीय मंत्री वैंकयानायडू ने अपने पिता की मौत के बाद चाय या कॉफी का सेवन नहीं किया। उनके पिता ने उन्हें चाय और कॉफी की जगह केवल छाछ पीने के लिए कहा था। इसके साथ ही नायडू जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं तो अपने साथ उड़द और इमली का आचार लेकर जाते हैं। वे इनके बिना नहीं रह सकते। (Photo Source:PTI) -
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जब सफर करते हैं तो वे अपने सूटकेस में अपने गृहदेवता की मूर्ती ले जाना नहीं भूलते।
-
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पिछले कई वर्षों से अनाज का सेवन नहीं कर रहे हैं। वे केवल फ्रूट्स, सब्जी और मिठाइयों खाते हैं।
-
राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद अपने साथ मोबाइल नहीं रखते।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज सुबह चार बजे उठकर सूर्य नमस्कार और योगा करते हैं। वे बिना प्रेस किए हुए कपड़े नहीं पहनतें। उन्हें खाने में गुजराती भोजन पसंद है। वह बहुत कम खाते हैं और शाम को अमूमन खिचड़ी पसंद करते हैं।(Photo Source:PTI)
-
आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मसालेदार खाना नहीं खाते, क्योंकि उन्हें मिर्च रास नहीं आती। वे घर का बना सादा खाना ही पसंद करते हैं।
-
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शाम पसंद है। वह दौड़ना पसंद करते हैं और साथ ही जापानी मार्शल आर्ट्स भी करते हैं। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और साइक्लिंग पसंद है।(Express Photo by: Praveen Khanna)
-
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दिनों के हिसाब से कपड़ें पहनती हैं। उन्होंने हर दिन के हिसाब से अपने कपड़ों का रंग तय कर रखा है।
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शराब नहीं पीते। जब वे बॉलीवुड में सिंगर बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उन्होंने अपने आप से शराब छोड़ने का वादा किया था।
