-
2024
इस साल पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और नीली बंद गला जैकेट के साथ राजस्थानी लहरिया पगड़ी पहनी। लहरिया प्रिंट रेत में बहने वाली हवा द्वारा बनाई गई लहरों का प्रतीक है। (PTI Photo) -
2023
साल 2023 में पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ काली वी नेक जैकेट और राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। पगड़ी को बांधनी प्रिंट में पीले, हरे और लाल रंग से डिजाइन किया गया था। -
2022
साल 2022 में पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीली नेहरू जैकेट और तिरंगा प्रिंट पगड़ी पहनी थी। पगड़ी पर नारंगी और हरे रंग की धारियों से डिजाइन किया गया था। -
2021
साल 2021 में कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीली जैकेट और केसरिया पगड़ी पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने केसरिया बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी ले रखा था -
2020
साल 2020 में प्रधानमंत्री ने हाफ बाजू सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ केसरिया और क्रीम कलर की पगड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने कंधों पर नारंगी और सफेद दुपट्टा भी लिया हुआ था। -
2019
साल 2019 में पीएम मोदी की पोशाक में परंपरा के साथ आधुनिकता का मेल था। उन्होंने इस दौरान हाफ बाजू सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ लाल, हरी और नारंगी रंग की पगड़ी पहनी थी। -
2018
साल 2018 में पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। यह उनके टखनों तक लंबी थी। यह रंग बलिदान और साहस से जुड़ा है। -
2017
साल 2017 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक और जियोमेट्रिक पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी। उन्होंने हाफ बाजू पीला कुर्ता-पायजामा के साथ लाल-पीली रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। -
2016
साल 2016 में पीएम मोदी ने टाई एंड डाई वाली पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी में गुलाई और पीले रंग के शेड्स थे। इस पगड़ी के साथ उन्होंने हाफ बाजू वाला सफेद कुर्ता और पायजामा पहना था। -
2015
साल 2015 में पीएम मोदी ने बादामी कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट के साथ मल्टीकलर क्रिस-क्रॉस राजस्थानी स्टाइल पगड़ी पहनी थी। पीले, लाल और हरे रंग वाली यह पगड़ी पीछे से टखनों तक लंबी थी। -
2014
प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले साल 2014 में लाल किले पर तिरंगा फहराया था। इस दौरान भी उन्होंने राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। नारंगी, पीले और हरे रंग वाली यह पगड़ी उत्सव और उल्लास का प्रतीक है। इस पगड़ी के साथ उन्होंने हाफ बाजू का सफेद कुर्ता और पायजामा पहना था।
(यह भी पढ़ें: देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तिरंगा फहराकर दी बधाई)
