-
साल 2025 की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें 30 सबसे कम खुशहाल देशों की लिस्ट जारी की गई है। यह लिस्ट राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट, युद्ध, गरीबी और सामाजिक असमानताओं के आधार पर तैयार की जाती है। (Photo: Pexels) 2025 में दुनिया के 20 सबसे खुशहाल शहर, एक भारत का भी है
-
सबसे कम खुशहाल देशों की यह रिपोर्ट वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर इनसाइडर मंकी के हवाले से जारी किया है। (Photo: Pexels)
-
1- अफगानिस्तान
पहले स्थान पर अफगानिस्तान है। दरअसल, लगातार संघर्ष और अस्थिरता के चलते यह देश दुनिया का सबसे कम खुशहाल देश बना है। (Photo: Pexels) -
2- सिएरा लियोन
सिएरा लियोन में सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक समस्याएं और स्वास्थ्य संकट है जिसके चलते यह दुनिया का दूसरा सबसे कम खुशहाल देश है। (Photo: Pexels) ये हैं 2025 में दुनिया के सबसे असुरक्षित 25 देश, सबसे कम है क्वालिटी ऑफ लाइफ -
3- लेबनान
गंभीर आर्थिक पतन और राजनीतिक अस्थिरता ने लेबनान में लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित किया है। यह सबसे कम खुशहाल देशों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। (Photo: Pexels) -
4- मलावी
गरीबी और बुनियादी सेवाओं की कमी के चलते इसे सबसे कम खुशहाल देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है। (Photo: Pexels) -
5- जिम्बाब्वे
इस लिस्ट में जिम्बाब्वे भी शामिल है। यहां पर वर्षों से चले आ रहे आर्थिक संकट ने लोगों की खुशहाली को बुरी तरह प्रभावित किया है। (Photo: Pexels) साल 2025 में दुनिया के 40 सबसे सुरक्षित शहर, देखें पूरी लिस्ट -
6- बोत्सवाना
बोत्सवाना को हीरों का देश कहा जाता है। यह दुनिया के उन देशों में से एक है जहां पर सबसे अधिक हीरे पाए जाते हैं। (Photo: Pexels) -
7- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में लंबे समय से हिंसा और कानून-व्यवस्था की समस्याएं बनी हुई हैं। सबसे कम खुशहाल देशों की लिस्ट में यह सातवें स्थान पर है। (Photo: Pexels) -
8- यमन
यमन को युद्ध और मानवीय संकट ने गहरी त्रासदी में धकेल दिया है। यह दुनिया का आठवां सबसे कम खुशहाल देश है। (Photo: Pexels) दुनिया में किन देशों की सीमाएं सबसे अधिक देशों से लगती हैं, देखें पूरी लिस्ट -
9- कोमोरोस
कोमोरोस हिंद महासागर और अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा सा द्वीप है। (Photo: Pexels) -
10- लेसोथो
लेसोथो में सबसे मुख्य चुनौती स्वास्थ्य संकट और बेरोजगारी है। (Photo: Pexels) -
क्रमश: इस्वातिनी, तंजानिया, मिस्र, बांग्लादेश, श्रीलंका, इथियोपिया, जाम्बिया, मेडागास्कर, लाइबेरिया, जॉर्डन, टोगो, म्यांमार, घाना, कंबोडिया, माली, सोमालिया, बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और भारत जैसे देश शामिल है। हालांकि, भारत में तेज विकास के बावजूद इस लिस्ट में शामिल किया गया है। लेकिन पाकिस्तान और नेपाल जैसे कई अन्य देशों का इसमें नाम शामिल नहीं है। इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट, युद्ध, गरीबी और सामाजिक असमानताओं कहीं ज्यादा हैं। (Photo: Pexels) दुनिया के 20 सबसे महंगे शहर, एक भारत का भी, देखें पूरी लिस्ट