-
बिहार की पहचान उसकी भाषा और खानपान से होती है। जब भी बिहार के खाने की बात होती है तो सबसे पहले नाम तो लिट्टी-चोखा का ही आता है। हालांकि, इसके अलावा बिहार के अन्य पारंपरिक व्यंजन यानी ऐसे कई डिशेज हैं जो आज भी देशी अंदाज में लोगों को परोसे और खाए जाते हैं। ये खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं कि एक बार चखने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं बिहार के कुछ फेमस व्यंजन के बारे में जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। (Photo Source: Freepik)
-
लिट्टी चोखा
बिहार का सबसे फेमस और पारंपरिक व्यंजन है लिट्टी-चोखा। इसे गेहूं के आटे और सत्तू के मिश्रण से बनाया जाता है। चोखा आलू, बैंगन और टमाटर से तैयार होता है, जिसे लिट्टी के साथ परोसा जाता है। (Photo Source: Freepik) -
दाल पीठा
दाल पीठा बिहार का एक और पारंपरिक व्यंजन है, जो चावल के आटे से तैयार किया जाता है। इसमें चना दाल को पीसकर स्टफिंग की जाती है और फिर इसे स्टीम किया जाता है। यह स्वाद और पौष्टिकता दोनों में अद्भुत होता है। (Photo Source: @archanaskitchen/instagram) -
चना घुघनी
चना घुघनी बिहार का फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे काले चने से तैयार किया जाता है और मसालों के साथ पकाया जाता है। इसे अक्सर चावल या पूरी के साथ परोसा जाता है। (Photo Source: Freepik) -
मालपुआ
मालपुआ एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। इसे आटे, दूध, और चीनी से तैयार किया जाता है, फिर घी में तला जाता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। (Photo Source: Freepik) -
ठेकुआ
ठेकुआ बिहार का पारंपरिक स्नैक है, जिसे छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है। इसे गेहूं के आटे, चीनी या गुड़ और घी से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद कुरकुरा और मीठा होता है। -
सत्तू शरबत
गर्मी के मौसम में सत्तू शरबत बिहार का फेमस हेल्दी ड्रिंक है। यह चने के सत्तू से तैयार होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है और ताजगी भी प्रदान करता है। (Photo Source: Freepik) -
खाजा
खाजा बिहार की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। इसे मैदा, चीनी और घी से तैयार किया जाता है और इसका कुरकुरा स्वाद मुंह में घुल जाता है। यह खासतौर पर बिहार के त्योहारों में बनाया जाता है।
(यह भी पढ़ें: लगातार एक महीने तक बनाकर खा लें इस दाल का स्प्राउट, वजन होगा कम, शरीर में दिखेंगे ये 4 बदलाव)
