-
पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मूर्तियां खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसी मूर्तियों को घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। (Photo: Pexels)
-
1- भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां आपस में जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए। (Photo: Pexels)
-
2- माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्तियां बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए। खड़ी मुद्रा वाली मूर्तियों को घर नहीं लाना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
3- मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी की मूर्ति कमल के फूल पर बैठी हुई होना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
4- माता लक्ष्मी के हाथ में कमल का फूल होना चाहिए और साथ ही दूसरा हाथ आशीर्वाद देने वाले मुद्रा में हो। (Photo: Pexels)
-
5- गणेश जी की मूर्ति में उनकी सूंड बाईं तरफ होनी चाहिए। साथ ही उनके हाथ में मोदक और उनका वाहन मूषक भी होना चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
6- दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा के लिए मिट्टी की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। (Photo: Indian Express)
-
7- खंडित यानी टूटी हुई मूर्तियां नहीं खरीदनी चाहिए। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी अगर उल्लू पर सवार हों तो भी ऐसी मूर्ति नहीं खरीदनी चाहिए। (Photo: Indian Express)
-
8- रंग का भी विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। मान्यताओं के अनुसार गुलाबी रंग की मूर्तियां खरीदनी चाहिए। काले या फिर सफेद रंग की मूर्तियां नहीं खरीदनी चाहिए। (Photo: Indian Express) (यह भी पढ़ेंः धनतेरस के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये 8 चीजें, घेर सकती है दरिद्रता)
