-
हमारे आसपास कई ऐसे विदेशी फल हैं जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ये फल विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे विदेशी फलों के बारे में, जिन्हें आपको एक बार जरूर आजमाना चाहिए और उनके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं। (Photo Source: Pexels)
-
ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit)
ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिताया भी कहा जाता है, एक अनोखा और आकर्षक फल है जो गुलाबी या पीले रंग के छिलके और सफेद या लाल गूदे के साथ आता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है, और यह खाने में बेहद रसीला होता है। ड्रैगन फ़्रूट की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में हुई थी और यह प्रमुख रूप से मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम जैसे देशों में पैदा किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य लाभ:
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में सहायक होता है। लो कैलोरी वाला यह फल वजन कम करने में मददगार हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
पैशन फ्रूट (Passion Fruit)
पैशन फ्रूट एक छोटा लेकिन पौष्टिक फल है, जिसका गूदा हल्का खट्टा-मीठा होता है। इसमें छोटे-छोटे काले बीज होते हैं, जो खाने में कुरकुरे लगते हैं। यह फल ज्यादातर ट्रॉपिकल देशों में उगाया जाता है। पैशन फ्रूट की उत्पत्ति पैराग्वे, दक्षिणी ब्राजील और उत्तरी अर्जेंटीना में हुई थी। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य लाभ:
यह विटामिन A और C से भरपूर होता है, जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद है। फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह तनाव और चिंता को कम करने में सहायक हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
रैम्बूटन (Rambutan)
रैम्बूटन दिखने में बहुत ही दिलचस्प फल होता है। यह लाल रंग का होता है और इसके छिलके पर छोटे-छोटे कांटेदार रेशे होते हैं। अंदर का गूदा सफेद और मीठा होता है। इस फल की उत्पत्ति मलेशियाई-इंडोनेशियाई क्षेत्र में हुई थी, और इसे थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और फिलीपींस जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रों में व्यापक रूप से उगाया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य लाभ:
यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। (Photo Source: Pexels) -
लीची (Litchi)
लीची एक लोकप्रिय ट्रॉपिकल फल है, जो गर्मियों के मौसम में बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। इसका स्वाद मीठा और बेहद रसीला होता है। लीची की उत्पत्ति दक्षिणी चीन के गुआंगडांग और फ़ुज़ान प्रांत में हुई थी। वहीं अब लीची उत्पादन में भारत का चीन के बाद दूसरा स्थान है। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य लाभ:
यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं। यह हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। लीची में मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
मैंगोस्टीन (Mangosteen)
मैंगोस्टीन को “फलों की रानी” भी कहा जाता है। यह बैंगनी रंग का होता है और अंदर का गूदा सफेद और मीठा होता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा होता है। मैंगोस्टीन की उत्पत्ति दक्षिण-पूर्व एशिया के सदाबहार क्षेत्रों में हुई थी। यह मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस में व्यापक रूप से उगाया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य लाभ:
यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद जैन्थोन्स नामक तत्व कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करने में सहायक होता है। यह त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक होता है। (Photo Source: Pexels) -
बुद्धा हैंड (Buddha’s Hand)बुद्धा हैंड (Buddha’s Hand)
बुद्धा हैंड एक बहुत ही अनोखा और सुगंधित फल होता है, जिसका आकार किसी हाथ की तरह दिखता है। इसे आमतौर पर जैस्ट (छिलके की ऊपरी परत) के रूप में उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह फल पूर्वोत्तर भारत या चीन से आया है। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य लाभ:
यह श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और सर्दी-खांसी में राहत दिलाता है। इसमें विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसकी खुशबू से मूड अच्छा होता है और यह तनाव को कम करने में मदद करता है। इसे पारंपरिक चीनी चिकित्सा में पेट और पाचन समस्याओं के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: डाइट में इन 7 तरह के स्प्राउट्स को शामिल करने से शरीर में दिखेंगे बदलाव, नाश्ता भी बनेगा टेस्टी)
