• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. budget 2025 8 years 8 unique sarees the hidden message in nirmala sitharaman budget day outfits

Union Budget 2025: 8 बजट, 8 साड़ियों की खास कहानी! निर्मला सीतारमण के हर लुक में छिपा है एक संदेश

Nirmala Sitharaman traditional wear for Union Budget 2025: निर्मला सीतारमण 2019 से बजट पेश कर रही हैं और हर बार उनका लुक खास होता है। इस साल Budget 2025 के लिए, उन्होंने पारंपरिक सुनहरे बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने लाल ब्लाउज के साथ मैच किया।

By: Archana Keshri
Updated: February 1, 2025 09:54 IST
हमें फॉलो करें
  • Union Budget 2025 Nirmala Sitaraman
    1/10

    आज 1 फरवरी 2025 को एक बार फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। यह उनका लगातार 8वां बजट होगा। इस मौके पर सभी की निगाहें उनके भाषण के साथ-साथ उनके लुक पर भी टिकी रहती हैं। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बजट डे के लिए एक खास साड़ी का चुनाव किया है। (Express Photo By Praveen Khanna)

  • 2/10

    Budget 2025 – इस साल का खास लुक
    इस साल निर्मला सीतारमण ने क्रीम कलर की एक खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसमें पारंपरिक गोल्ड बॉर्डर था। इसे उन्होंने लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया। उनका यह लुक बेहद क्लासिक और ग्रेसफुल नजर आया। खास बात यह रही कि इस साड़ी के बॉर्डर पर बिहार की पारंपरिक मधुबनी आर्ट से जुड़े डिजाइन थे। (Express Photo By Praveen Khanna)

  • 3/10

    मधुबनी पेंटिंग मिथिला क्षेत्र की पारंपरिक कला है, जिसमें जटिल ज्यामितीय पैटर्न, फूलों के डिजाइन और पौराणिक कथाओं की झलक देखने को मिलती है। वित्त मंत्री का यह चुनाव भारतीय सांस्कृतिक विरासत और हस्तकला को प्रमोट करने का एक शानदार उदाहरण है। अब चलिए, नजर डालते हैं 2019 से अब तक के उनके बजट डे लुक्स पर—
    (Express Photo By Praveen Khanna)

  • 4/10

    2024 (पूर्ण बजट)
    निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपना 7वां बजट पेश किया। उन्होंने ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी साड़ी पहनी, जिसमें मैजेंटा और गोल्डन बॉर्डर था। यह आंध्र प्रदेश की पारंपरिक साड़ी थी, और खास बात यह रही कि उन्होंने बजट में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा भी की। (Express Archive Photo)

  • 5/10

    2024 (अंतरिम बजट)
    इसी साल जब उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था, तब उन्होंने नीले रंग की टसर सिल्क हैंडलूम साड़ी पहनी थी। यह बंगाल के कांथा सिल्क कपड़े में थी, और ब्लू इकोनॉमी से जुड़ी घोषणाओं के साथ उनका यह लुक काफी चर्चित रहा। (Express Archive Photo)

  • 6/10

    2023
    पिछले साल, 2023 में, वित्त मंत्री ने लाल रंग की टेम्पल बॉर्डर वाली इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी। यह कर्नाटक की पारंपरिक साड़ी थी और उन्होंने इस बजट में कर्नाटक के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। लाल रंग को संकल्प, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। (Express Archive Photo)

  • 7/10

    2022
    वित्त मंत्री ने 2022 में ओडिशा की पारंपरिक बोमकाई साड़ी पहनी थी। कॉफी और कत्थई रंग की इस साड़ी को स्थिरता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह साड़ी ओडिशा के गंजम जिले की हथकरघा कला का एक अनूठा नमूना थी। (Express Archive Photo)

  • 8/10

    2021
    इस साल उन्होंने लाल बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। यह साड़ी हैदराबाद के पोचमपल्ली गांव की हथकरघा कारीगरी का हिस्सा थी और इसके अनूठे पैटर्न के लिए जानी जाती है। (Express Archive Photo)

  • 9/10

    2020
    बजट 2020 के दौरान निर्मला सीतारमण ने पीली सिल्क की साड़ी पहनी थी। पीला रंग आनंद और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, और यह भारतीय समृद्धि व संस्कृति को दर्शाता है। (Express Archive Photo)

  • 10/10

    2019
    अपने पहले बजट भाषण के दौरान 2019 में, उन्होंने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी, जिसका बॉर्डर सुनहरे रंग का था। गुलाबी रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है। इस बजट में उन्होंने देश के हथकरघा और कढ़ाई उद्योग को बढ़ावा देने वाली कई घोषणाएं की थीं। (Express Archive Photo)
    (यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास का सबसे लंबा और छोटा बजट भाषण, जानें किस वित्त मंत्री के नाम है ये रिकॉर्ड?)

TOPICS
budget
Budget 2025
budget highlights
Budget Session
Budget session of Parliament
Finance Minister Nirmala Sitharaman
fm nirmala sitharaman
nirmala sitaraman
nirmala sitharama
Nirmala Sitharaman
nirmala sitharman budget
union budget
Union Budget 2025
Union Finance Ministry
+ 10 More
अपडेट
रोहित शर्मा के 50 इंटरनेशनल शतक; जानिए पाकिस्तान समेत अन्य देशों के खिलाफ हिटमैन ने लगाई है कितनी सेंचुरी
जब आजम खान ने अपने बेटे से कहा- जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे; बोले- वो रात और अगला दिन बहुत सख्त गुजरा
Akshara Singh से लेकर मनीषा रानी तक, भोजपुरी हसीनाओं ने धूमधाम से मनाया छठ पूजा का पर्व
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुआ एसिड अटैक, कॉलेज के पास ही लड़कों ने की दिल झंकझोर देने वाली हरकत
देशभर में कब होगी SIR की शुरुआत? चुनाव आयोग करेगा आधिकारिक घोषणा
50MP कैमरा और 5000mAh बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दाम 7000 रुपये से भी कम
Maharani Season 4 OTT Release: ‘रानी भारती’ बनकर छाने को तैयार हुमा कुरैशी, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी सीरीज
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
भारत 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को किस अंतर से हराएगा; 20,712 रन बनाने वाले विकेटकीपर ने की भविष्यवाणी
सुप्रीम कोर्ट के 34 जजों में मुस्लिम न्यायाधीश कितने? जानिए
दिल्ली सरकार ने 121 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का दिया आदेश, करीब 2,000 लोगों की जा सकती है नौकरी
Panchayat 5 की रिलीज पर फैसल मलिक ने बता दी अंदर की बात, बोले- ‘साइंटिस्ट एक साल के बाद स्क्रिप्ट देते हैं’
फोटो गैलरी
14 Photos
रात में पैरों पर तेल लगाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, सुबह उठते ही दिखेगा असर, दूर होंगे शरीर के कई रोग
2 days agoOctober 24, 2025
7 Photos
किसने की थी छठ की शुरुआत, पानी में सूर्य देव को खड़े होकर क्यों देते हैं अर्घ्य
2 days agoOctober 24, 2025
25 Photos
छठ पूजा पर मेहंदी लगाने का है मन, मगर नहीं मिला टाइम, सोने से पहले 5 मिनट में लगा सकती हैं ये डिजाइन्स, सुबह उठते ही खिल उठेंगे हाथ
2 days agoOctober 24, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US