-
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स में सामने आया है कि असम, तमिलनाडु, केरल में सरकार बदलेगी। वहीं पश्चिम बंगाल में ममत बनर्जी फिर से सत्ता में लौटेंगी। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन सरकार बनाएगा। सभी एग्जिट पोल्स का निष्कर्ष निकालें तो सामने आता है कि सभी राज्यों में बहुमत के साथ सरकार बनेगी। कहीं भी त्रिशंकु नतीजे नहीं आएंगे। केवल ममता बनर्जी सत्ता में फिर से वापसी करेंगी बाकी जगहों पर सत्ता परिवर्तन होगा। (Photo Source: NDTV.com)
-
असम: अलग-अलग टीवी चैनल के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डाले तो वहां भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। सभी एग्जिट पोल्स का निष्कर्ष देखें तो सामने आता है कि भाजपा को यहां पर 73 सीटें मिल सकती हैं जो कि बहुमत से 9 ज्यादा होगी। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पूर्वोत्तर राज्यों में पहली बार भाजपा की सरकार होगी। असम अभी कांग्रेस के पास है। (Photo Source:NDTV.com)
-
केरल में वामपंथी एलडीएफ गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। यहां सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की जरूरत है और एग्जिट पोल्स के अनुसार एलडीएफ को 79 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन केवल 57 सीटों पर ठहर जाएगा। कांग्रेस के हाथ से केरल के भी फिसलने की बात सामने आई है। भाजपा यहां पर पहली बार खाता खोल सकती है। (Photo Source: NDTV.com)
-
एग्जिट पोल्स के मुताबिक तमिलानाडु में करणानिधि की डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन सत्ता में आएगा। जयलिलता की सरकार से विदाई होगी। अगर ऐसा होता है तो 1991 के बाद से यहां पर हर चुनाव में सत्ता बदलने का जो चलन रहा है वह जारी रहेगा। डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को 120 सीटें मिलने का दावा है। यहां भाजपा भी अपना खाता खोल सकती है। (Source:NDTV.com)
-
पश्चिम बंगाल के आंकड़ों देखे जाएं तो वहां पर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। सभी टीवी चैनलों के एग्जिट पोल ने टीएमसी को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं। कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन का जनता ने नकार दिया है। टीएमसी को 184 सीटें मिलेंगी। हालांकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटें कम होंगी। भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट सकती है। (Source:NDTV.com)
