-
दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी को लेकर अलग-अलग रीति रिवाज हैं। कुछ रिवाज इतने अनोखे हैं जिन्हें सुनकर हर किसी को हैरानी होती है। (Photo: Pexels)
-
भारत में जब दुल्हन शादी के बाद विदा होती है तो उस दौरान फूट-फूटकर रोती है। (Photo: Pexels)
-
लेकिन एक देश ऐसा है जहां पर दुल्हन शादी के एक महीने पहले से ही रोना शुरू कर देती है। आइए जानते हैं इसके बारे में: (Photo: Pexels)
-
दरअसल, ये चीन है जहां पर कुछ जनजाति के लोग ये अजीब परंपरा को निभाते आ रहे हैं। (Photo: Pexels)
-
चीन में खासकर तुजिया समुदाय में शादी को लेकर ये परंपरा है जिसके ‘रोने की परंपरा’ कहा जाता है। (Photo: Pexels)
-
जब किसी की शादी होती है तो इससे 30 दिन पहले से ही दुल्हन रोजाना एक घंटे तक रोती है। (Photo: Pexels) इस देश में शादी होते ही किडनैप हो जाती है दुल्हन, दूल्हा भी कुछ नहीं कर पाता
-
तुजिया जनजाति के लोग इस परंपरा का काफी लंबे समय से निभाते आ रहे हैं। इसके वो अपनी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। (Photo: Pexels)
-
दुल्हन को शादी से एक महीने पहले रोने के पीछे उसे इमोशनली और मानसिक रूप से तैयार होने का एक तरीका माना जाता है। (Photo: Pexels)
-
जब दुल्हन रोती है तो इस दौरान परिवार की महिलाएं साथ में अपने पारंपरिक गीतों को गाती हैं। (Photo: Pexels)
-
पहले दिन दुल्हन के साथ उसकी मां और दादी भी इसमें शामिल होती हैं। जैसे-जैसे दिन बीतता जाता है दुल्हन के रोने का तरीका भी बदलता जाता है। (Photo: Pexels)
-
एक महीने तक रोने की परंपरा के दौरान दुल्हन के परिवार के साथ उसके रिश्तेदार भी समर्थन करते हैं। (Photo: Pexels) यहां लोग कराते हैं डेड बॉडी की शादी? कब्र से निकालते हैं कुंवारी महिला का कंकाल
