-
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि राज्य का अगला सीएम कौन होगा। इस फेहरिस्त में कई नाम चर्चा में हैं। हालांकि चार नाम ऐसे हैं जो इस रेस में सबसे आगे हैं। इसमें बीजेपी (BJP) के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), बीएसपी (BSP) की मायावती (Mayawati) और कांग्रेस (Congress) के अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन चारों नेताओं की क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
-
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सपा के हाथ में सत्ता आने के कंडीशन में अखिलेश ही सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे।अखिलेश यादव पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
-
अखिलेश यादव ने मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और फिर उसके बाद वह एनवायरमेंटल साइंस में मास्टर्स डिग्री लेने सिडनी चले गए।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से बीएससी किया है।ये लगभग तय है कि बीजेपी अगर दोबारा चुनाव जीतने में कामयाब रहती हैं तो योगी आदित्यनाथ ही सीएम होंगे।
-
बसपा चीफ मायावती 4 बार यूपी की सीएम रह चुकी हैं। अगर उनकी पार्टी यूपी में सत्ता में लौटती है तो वही सीएम भी होंगी। मायावती ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से बीए किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की परीक्षा और वीएमएलजी कॉलेज, गाजियाबाद (मेरठ यूनिवर्सिटी) से शिक्षा स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
-
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में बताया जाता है। वह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चेहरे हैं। अजय कुमार ने राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।