-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज को देश को समर्पित करेंगे। चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर वैली में न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि व्यवसाय और कारोबार को भी नए पंख मिलने की उम्मीद है। (Photo: PTI)
-
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। चिनाब ब्रिज सिर्फ एक पुल नहीं बल्कि इंजीनियरिंग का चमत्कार भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में: (Photo: PTI)
-
चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है जो नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जो पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। (Photo: PTI)
-
वास्तुकला का चमत्कार चिनाब रेल ब्रिज का डिजाइन ऐसा किया गया है कि ये भूंकपीय जोन-V और 250 किमी प्रति घंटे की तेज हवा में भी स्थिति रह सकता है। (Photo: PTI)
-
चिनाब रेल ब्रिज के निर्माण में 30,000 टन स्टील और आधे फुटबॉल मैदान जितनी चौड़ा नींव का उपयोग किया गया है। (Photo: PTI)
-
इस ब्रिज पर 100 किलोमाटर प्रति घंटे तक की स्पीड से ट्रेन दौड़ सकती है। वहीं, इसे पुल की लाइफ-स्पैन 120 साल बताई जा रही है। (Photo: PTI)
-
यह ब्रिज उधमपुरा-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो 272 किलोमीटर लंबी है। इस परियोजना में 36 सिरंगें शामिल हैं। (Photo: PTI)
-
चिनाब रेल ब्रिज को बनाने में कई इंटरनेशनल कंपनियों का योगदान रहा जिसमें डिजाइन के लिए WSP फिनलैंड, जर्मन फर्म लियोनहार्ड्ट, आंद्रा एंड पार्टनर (आर्च डिजाइन) और वियना कंसल्टिंग इंजीनियर्स (पाइलन्स डिजाइन) शामिल हैं। (Photo: PTI)
-
चिनाब रेल ब्रिज को बनाने में छह लाख बोल्ड और 17 स्पैन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, लागत की बात करें तो इस पुल को बनाने में 14,000 करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च हुआ है। (Photo: PTI) -20°C में भी दौड़ेगी ट्रेन! सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे कटरा से श्रीनगर, जानिए कश्मीर वाली वंदे भारत की खासियतें
