-
अमेरिकी थिंक टैंक ने दुनिया के 31 ताकतवर देशों में सर्वे किया है कि वहां कितने लोग लोकतंत्र से संतुष्ट हैं और कितने लोग नहीं। ये उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्हें लगता है कि भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। क्योंकि इस रिपोर्ट में भारत दूसरे स्थान पर। (indian Express)
-
अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, और ऑस्ट्रेलिया जैसे जो देश अक्सर भारत की डेमोक्रेसी पर सवाल उठाते हैं उनकी हालत तो कुछ ज्यादे ही खराब है। इन देशों की तो आधी से ज्यादा आबादी लोकतंत्र से खुश ही नहीं है। आइए जानते हैं प्यू रिसर्च सेंटर की ताजा रिपोर्ट क्या कहती है: (Pexels)
-
अमेरिका को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन यहां आधी से ज्यादा आबादी अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था से नाखुश है। सिर्फ 31 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक डेमोक्रेसी से संतुष्ट हैं और 68 प्रतिशत लोग असंतुष्ट हैं। (Pexels)
-
नॉर्थ अमेरिका
नॉर्थ अमेरिका में तीन देशों की रिपोर्ट आई है। जिसमें अमेरिका के अलावा कनाडा और मेक्सिको भी शामिल हैं। लोकतंत्र और धर्म पर हो हल्ला मचाने वाले कनाडा की भी स्थिति बेहद बुरी है। यहां सिर्फ 52 प्रतिशत लोग ही डेमोक्रेसी से संतुष्ट हैं और 46 प्रतिशत लोग असंतुष्ट हैं। मेक्सिको की आधी आबादी लोकतंत्र से खुश है और आधी असंतुष्ट है। (Pexels) -
साउथ अमेरिका
साउथ अमेरिका के पेरू में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति है। यहां की सिर्फ 11 फीसदी आबादी लोकतंत्र से खुश है और 89 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं। कोलंबिया में 21% लोग संतुष्ट और 77% लोग असंतुष्ट। चिली में 30% लोग संतुष्ट और 66% लोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना में सिर्फ 44% लोग संतुष्ट हैं। (Pexels) -
यूरोप
यूरोप में भी कुछ ऐसा ही हाल है। ग्रीस के 78%, ब्रिटेन में 60%, फ्रांस में 65%, इटली में 67%, स्पेन में 68%, नीदरलैंड 58% और जर्मनी के 45% लोग वहां के डेमोक्रेसी से संतुष्ट हैं। यूरोप का इकलौता स्वीडन ऐसा देश है जहां की 75 फीसदी आबादी वहां के लोकतंत्र से खुश है। (Pexels) -
एशिया
भारत और सिंगापुर को छोड़कर एशिया में भी बाकी देशों का हाल बुरा है। जापान में 67%, साउथ कोरिया में 63, श्रीलंका में 58%, मलेशिया में 49%, फिलीपींस में 42%, थाईलैंड में 35% फीसदी लोग अपने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। (Pexels) -
भारत में कितने लोग खुश हैं
सिंगापुर एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत लोग वहां के लोकतंत्र से संतुष्ट हैं। भारत एशिया का दूसरा और दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां के 77% नागरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था से संतुष्ट हैं। अब जो लोकतंत्र और संविधान के नाम पर दुहाई देते हैं उन्हें ये रिपोर्ट जरूर देखनी चाहिए। (Indian Express)
