-
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जैसे-जैसे राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है, न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे देश में इसकी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। (PTI Photo)
-
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। (PTI Photo)
-
इस बीच, राम मंदिर के उद्धाटन के लिए अयोध्या में गुजरात से लाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती जलाई गई है। (PTI Photo)
-
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की मौजूदगी में यह अगरबत्ती जलाई गई। अगरबत्ती के जलते हीं इसकी खुशबू रामनगरी में महकने लगी है। (PTI Photo)
-
इस अगरबत्ती को गुजरात के वडोदरा निवासी गौपालक विहाभाई बरवाड़ ने बनाया है। (PTI Photo)
-
अगरबत्ती का वजन 3610 किलोग्राम है और इसकी चौड़ाई 3.5 फीट है। (PTI Photo)
-
इसके निर्माण में 376 ग्राम गुग्गुल यानी गोंद, 376 किलो नारियल के गोले, 1470 किलो गाय का गोबर, 420 किलो जड़ी बूटियां और 190 किलो घी का इस्तेमाल किया गया है। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह से अनुराग ठाकुर तक, अलग-अलग मंदिरों में झाड़ू पोंछा करते दिखे बीजेपी नेता)
