• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. rahul gandhi met pakistan hamas supporter and anti india in america who is ilhan omar

पाकिस्तान-हमास समर्थक और भारत की कट्टर विरोधी हैं इल्हान उमर, इतनी बार दे चुकी हैं इंडिया के खिलाफ विवादित बयान

Who is Ilhan Omar: राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका में हैं यहां उन्होंने एक ऐसी अमेरिकी सांसद से मुलाकात की है जिसको लेकर खूब हंगामा हो रहा है। दरअसल, उन्होंने जिस अमेरिकी संसद से मुलाकात की है वो कट्टर भारत विरोधी हैं।

By: Vivek Yadav
Updated: September 11, 2024 12:01 IST
हमें फॉलो करें
  • Rahul Gandhi met anti-India
    1/10

    कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें राहुल गांधी को घेरा जा रहा है। (Sanju Verma/twitter)

  • 2/10

    भारत के खिलाफ उगल चुकी हैं जहर
    दरअसल, राहुल गांधी इस दौरान इल्हान उमर से मुलाकात करते नजर आएं। ये वही इल्हान उमर हैं जो कई मौकों पर भारत के खिलाफ जहर उगल चुकी हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर देश विरोधी लोगों के साथ भारत के विपक्ष नेता क्या कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं इल्हान उमर और कब-कब भारत के खिलाफ उगल चुकी हैं जहर: (Photo: Ilhan Omar)

  • 3/10

    पहली अफ्रीकी शरणार्थी
    अमेरिकी सांसद इल्हान उमर साल 2019 से अमेरिका के कांग्रेस की डेमोक्रेट की सदस्य हैं। इसके साथ ही अमेरिकी संसद में चुनाव जीतकर पहुंचने वाली इल्हान पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं। साथ ही संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। (Photo: Ilhan Omar)

  • 4/10

    पाकिस्तानी समर्थक हैं इल्हान उमर
    इल्हान उमर कट्टर पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी हैं। साल 2022 में वो तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) का दौरा किया था। सबसे बड़ी बात यह थी कि अमेरिका के सालाना रिपोर्ट से पता चला था कि इल्हान के इस दौरे को पाकिस्तान ने फंड किया था। (Photo: Ilhan Omar)

  • 5/10

    Pok को बताया था पाकिस्तान का हिस्सा
    रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान सरकार ने 18 से 24 अप्रैल तक इल्हान उमर के दौरे को फंड किया था। जिसमें उनके रहने खाने से लेकर अन्य खर्च शामिल था। इस दौरान वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मिली थी। उन्होंने तो यह भी कहा था कि, पीओके पाकिस्तान का अहम हिस्सा है इसपर भारत का कोई अधिकार नहीं है। (Photo: Ilhan Omar)

  • 6/10

    पीएम मोदी के खिलाफ भी उगल चुकी हैं जहर
    सिर्फ इतना ही नहीं इल्हान उमर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी संसद में दिए भाषण का भी बहिष्कार कर चुकी हैं। उस दौरान इल्हान उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन किया है, हिंसक हिंदू राष्ट्रवादी समूहों को गले लगाया है और पत्रकारों/मानवाधिकार अधिवक्ताओं को निशाना बनाया है। मैं पीएम मोदी के संबोधन को अटेंड नहीं करूंगी’। (Photo: Ilhan Omar)

  • 7/10

    भारत की ओर से किसने दिया था करारा जवाब
    हालांकि, उनके इस बयान पर भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन रहे आतिफ रशीद ने करारा जवाब देते हुए कहा कि वो जहर उगलना बंद करें, ‘मैं भारत के धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत में अपनी धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक पहचान के साथ स्वतंत्र रूप से रहता हूं, यहां के हर संसाधनों में मेरी बराबर की हिस्सेदारी है’। (Photo: Ilhan Omar)

  • 8/10

    भारत को लेकर इल्हान की मानसिकता
    यहां तक कि इल्हान उमर कई बार विदेशी मंचों से भारत के खिलाफ जहर उगल चुकी हैं। वे भारत को अल्पसंख्यक विरोधी भी बता चुकी हैं। एक बयान में तो उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत में लंबे समय से मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक कि इल्हान उमर ने यह तक कहा था कि भारत में मुस्लिम होना अपराध जैसा है। (Photo: Ilhan Omar)

  • 9/10

    इस देश की भी कट्टर विरोधी
    इल्हान उमर न सिर्फ भारत की बल्कि इजरायल की भी कट्टर विरोधी हैं। इजरायल-हमास जंग के दौरान उन्होंने खुलकर हमास का समर्थन किया था। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे। उनके इस रवैये से अमेरिकी सरकार भी कई बार परेशान हो चुकी है। (Photo: Ilhan Omar)

  • 10/10

    अमेरिका की नहीं तो कहां से हैं इल्हान उमर?
    अमेरिकी संसद का पूरा नाम इल्हान अब्दुल्लाही उमर है। उमर सोमालिया के मोगादिशू शहर की रहने वाली हैं। साल 1991 में सोमाली गृह युद्ध के बाद उन्होंने अपना देश छोड़ दिया और चार साल तक बेघर रहीं। इस दौरान वो और उनका परिवार केन्याई शरणार्थी कैंप में रहा। इसके बाद साल 1995 में वो अमेरिका चली आईं। (Photo: Ilhan Omar) (यह भी पढ़ें: पहले क्या थी पाकिस्तान की राजधानी? दुनिया के इन 8 देशों का भी बदल चुका है कैपिटल)

TOPICS
America
Hindi World News
Rahul Gandhi
trending news
World News
+ 1 More
अपडेट
20 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP सांसद खगेन मुर्मू, डॉक्टर्स ने दी दो महीन तक चुप रहने की सलाह
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही राजस्थान सरकार, पंचायत चुनाव में देरी को लेकर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में युवक की पीट-पीटकर, महिला के परिजनों ने पोल में बांधकर पीटा, सामने आया खौफनाक Video
Womens World Cup 2025 Points Table: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के बाद अंकतालिका, साउथ अफ्रीका को हुआ नुकसान
‘हर संकट में साथ खड़े’, पीएम मोदी ने आसियान समिट से दिया दुनिया को बड़ा संदेश
Samay Raina को अपने जोक्स पर हुआ पछतावा, बर्थडे के दिन पोस्ट कर मांग ली माफी
फैटी लिवर को हेल्दी बनाते हैं ये 5 बेस्ट स्नैक्स, अमेरिकन गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने दिए खास डाइट टिप्स
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के दौरान टूटा मंच, धड़ाम से गिर गए बाहुबली नेता अनंत सिंह, Viral हो रहा Video
Chhath Puja 2025 Sandhya Arghya Time LIVE: कल महापर्व छठ का दूसरा दिन, जानिए भोग, आरती, मंत्र, गीत और सूर्य को अर्घ्य देने का समय
“एक आखिरी बार, विदाई लेते हुए…,” रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी बड़ी बात
Chhath Puja 2025 Wishes LIVE: छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को दें बधाई
फोटो गैलरी
14 Photos
रात में पैरों पर तेल लगाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, सुबह उठते ही दिखेगा असर, दूर होंगे शरीर के कई रोग
2 days agoOctober 24, 2025
7 Photos
किसने की थी छठ की शुरुआत, पानी में सूर्य देव को खड़े होकर क्यों देते हैं अर्घ्य
2 days agoOctober 24, 2025
25 Photos
छठ पूजा पर मेहंदी लगाने का है मन, मगर नहीं मिला टाइम, सोने से पहले 5 मिनट में लगा सकती हैं ये डिजाइन्स, सुबह उठते ही खिल उठेंगे हाथ
2 days agoOctober 24, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US