-
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है।
-
दिल्ली से लेकर मुंबई तक डॉक्टरों के लगभग सभी बड़े संगठन आंदोलन कर रहे हैं।
-
मुबई में आज सरकारी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया।
-
मुंबई में BMC, MARD, IMA, IMA, JDN और ASMI जैसे डॉक्टरों के लगभग सभी बड़े संगठन की तरफ से आजाद मैदान में आंदोलन किया गया।
-
वहीं, दिल्ली में एम्स अस्पताल में सौकड़ों लोगों ने रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ मिलकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
-
डॉक्टरों और पैरामेडिक्स ने नई दिल्ली में भारतीय स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।
-
प्रदर्शनकारियों को हाथों में तख्तियां लेकर पीड़िता का समर्थन करते हुए देखा गया।
-
बता दें, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। वह नाइट ड्यूटी पर थी।
-
31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता से पूरा देश सदमें में है। घटना 9 अगस्त की सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है।
-
यही वजह है कि देशभर के डॉक्टर्स में उबाल है। अस्पताल के अंदर हत्या होने पर बवाल मचा हुआ है।
-
दिल्ली-मुबंई सहित अन्य जगहों के डॉक्टर्स पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए अपना विरोध जता रहे हैं।
-
उनका कहना है कि एक डॉक्टर के तौर पर वह लोगों की जिंदगी बचाते हैं लेकिन इनकी अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।
-
महिला हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा की मांग कर रहे देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल का आज 7वां दिन है।
-
धरना और प्रदर्शन के बीच पुलिस ने भाजपा के श्यामबाजार आंदोलन स्थल से भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
-
वहीं, धरने के दौरान बीजेपी नेता रूपा गांगुली और अग्निमित्र पॉल सड़क पर बैठे रहे।
(Express Photos)
(यह भी पढ़ें: राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं ‘वेदा’ की शरवरी वाघ, एक्ट्रेस ने कम उम्र में बनाई करोड़ों की संपत्ति)
