• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. pm modi participates in igas bagwal traditional festival of lights of uttarakhand at bjp mp anil baluni residence

क्या होता है इगास पर्व, जिसे मनाने सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचे PM मोदी?

Igas Festival: उत्तराखंड का इगास पर्व, जिसे कई लोग बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जानते हैं, प्रदेश का एक प्रमुख लोक पर्व है। इगास के दिन विशेष रूप से मिठे पकवान बनाए जाते हैं और घरों में पूजा अर्चना की जाती है।

By: Archana Keshri
Updated: November 12, 2024 15:46 IST
हमें फॉलो करें
  • Anil Baluni Igash celebration
    1/7

    उत्तराखंड का लोक पर्व इगास, जिसे बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है, उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। यह पर्व राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को संजोए हुए है और गढ़वाल तथा कुमाऊं क्षेत्र में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी पर्व की महिमा को बनाए रखने के लिए, हर साल भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी अपने आवास पर इसे धूमधाम से मनाते हैं। (PTI Photo)

  • 2/7

    इस साल उनके आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बाबा रामदेव और कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। (ANI Photo)

  • 3/7

    बता दें, इगास पर्व को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, जो इसे एक खास धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व प्रदान करती हैं। माना जाता है कि भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी की खबर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दिवाली के 11 दिन बाद पहुंची थी। इसी कारण से गढ़वाल और कुमाऊं में लोग इस दिन को इगास के रूप में मनाते हैं। (ANI Photo)

  • 4/7

    इसके अलावा, गढ़वाल के वीर योद्धा माधो सिंह भंडारी, जिन्हें ‘माधो सिंह मलेथा’ भी कहा जाता है, से भी इस पर्व की एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी हुई है। करीब 400 साल पहले टिहरी राज्य के राजा महीपति शाह ने माधो सिंह को तिब्बत के साथ युद्ध करने भेजा था। (PTI Photo)

  • 5/7

    इस दौरान दिवाली का पर्व भी आया, लेकिन युद्ध में व्यस्तता के कारण माधो सिंह भंडारी और उनके सैनिक इस दिन घर नहीं लौट सके। लोगों ने मान लिया कि वीर माधो सिंह भंडारी और उनके साथी शहीद हो गए हैं, जिसके कारण किसी ने दिवाली नहीं मनाई। (PTI Photo)

  • 6/7

    लेकिन दिवाली के ठीक 11वें दिन जब वे विजय प्राप्त करके लौटे, तो इस खुशी में लोगों ने इगास का पर्व मनाया। इगास पर्व के दिन लोग सुबह मीठे पकवान बनाते हैं और शाम को अपने घरों में दीपक जलाते हैं। इस अवसर पर पारंपरिक ढोल-दमाऊं की ध्वनि पर लोग लोकनृत्य करते हैं। (PTI Photo)

  • 7/7

    इस दिन एक और खास परंपरा निभाई जाती है, जिसे भैला खेलना कहते हैं। भैला एक प्रकार की जलती हुई मशाल होती है जिसे लोग रस्सी के सहारे घुमाते हैं। यह मशाल न केवल लोगों के उल्लास का प्रतीक है बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का एक अद्भुत रूप भी है। (PTI Photo)
    (यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, मनोकामनाएं होंगी पूरी)

TOPICS
Diwali
Narendra Modi
PM
PM Narendra Modi
pm-modi
+ 1 More
अपडेट
‘दोस्त’ के घर पर हुए हमले से पीएम मोदी बेहद चिंतित, जानें क्या कहा
‘शकुनि का चेला दुशासन…’, ममता बनर्जी का अमित शाह पर जोरदार हमला
प्रेमानंद महाराज ने बताया साल 2026 के पहले दिन करें ये कार्य, पूरी साल धन- धान्य की नहीं रहेगी कमी
सुबह की ये 3 आदतें बच्चे को बनाती हैं स्मार्ट, हर पैरेंट को करनी चाहिए फॉलो
WBP Constable Result 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, PET–PMT में शामिल होंगे 60,170 उम्मीदवार, यहां चेक करें लिस्ट
चीन को चुभा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर, ग्लोबल टाइम्स ने छाप दिया लंबा-चौड़ा लेख
बच्चे के लिए दूध लेने उतरी थी मां, तभी चल पड़ी रेल तो लगी रोने, देखते ही गार्ड ने किया दिल जीतने वाला काम, देखें Viral Video
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
BMC चुनाव: बीजेपी के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगती है ‘अमित शाह की शिवसेना’, महायुति सीट बंटवारे पर संजय राउत का तंज
ICC Women Rankings: शेफाली वर्मा और रेणुका ठाकुर को जबरदस्त फायदा, जेमिमा का हुआ नुकसान
कार में अंगीठी जलाकर सो गया ड्राइवर, सुबह लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाली डेडबॉडी
Gmail Update: जीमेल यूजर्स ध्यान दें! ऐसे बदलें @gmail.com वाला ईमेल एड्रेस, आसान स्टेप्स में जानें पूरा तरीका
फोटो गैलरी
10 Photos
क्या आप जानते हैं ‘नमस्ते’ का वास्तविक अर्थ? एक शब्द, जिसे हम सालों से गलत समझते रहे
51 minutes agoDecember 30, 2025
11 Photos
बेहद खूबसूरत हैं Aviva Baig, इस चीज की हैं काफी शौकीन
1 hour agoDecember 30, 2025
9 Photos
जब भारत में 31 दिसंबर की दोपहर होती है, तब यहां हो चुकी होती है 1 जनवरी, क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले कौन मनाता है नया साल?
2 hours agoDecember 30, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US