-
कोच्चि के मरदु नगरपालिका में बनी चार इमारतों को ढहाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश को शनिवार को लागू किया और नियंत्रित विस्फोट से दो अवैध अपार्टमेंट परिसरों को ध्वस्त कर दिया।
-
पहले अवैध परिसर ‘‘होली फेथ एच 20’’ को सुबह 11.18 बजे ढहाया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद अल्फा सेरेने अपार्टमेंट के टावरों को ध्वस्त कर दिया गया।
-
इनके गिराए जाने से वहां चारों तरफ धूल भर गई। हजारों लोग इमारत ढहाये जाने के वक्त वहां मौजूद थे और इस पूरे घटनाक्रम को देखा। दोनों अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को आज सुबह इनके विध्वंस से कुछ घंटे पहले बाहर निकाल लिया गया था।