-
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 8 अप्रैल 2025 को दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बेहद भव्य और सांस्कृतिक अंदाज में किया गया। (ANI Photo)
-
जैसे ही उन्होंने पारंपरिक भारतीय नृत्य और स्वागत कार्यक्रम देखा, वो इतने प्रभावित हुए कि खुद जेब से मोबाइल निकालकर उस पल को कैमरे में कैद करने लगे। ये पल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। (ANI Photo)
-
भारत से खास रिश्ता, बेटी का नाम रखा ‘हिंद’
शेख हमदान की भारत यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक मुलाकात नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव की भी कहानी है। हाल ही में शेख हमदान ने अपनी चौथी संतान, एक बेटी का स्वागत किया है। (ANI Photo) -
बता दें, उन्होंने अपनी बेटी का नाम उन्होंने हिंद बिंत हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम रखा है। इस नाम ने भारत में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। सवाल उठने लगे कि आखिर उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘हिंद’ क्यों रखा? (ANI Photo)
-
‘हिंद’ नाम के पीछे छिपी भावना और इतिहास
इस नाम के पीछे एक गहरा पारिवारिक और सांस्कृतिक अर्थ है। ‘हिंद’ नाम, शेख हमदान की मां शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के नाम पर रखा गया है।. (ANI Photo) -
अरब देशों में यह परंपरा आम है कि संतान का नाम माता-पिता या पूर्वजों के नाम पर रखा जाता है, ताकि उनके सम्मान को आगे बढ़ाया जा सके। शेख हमदान अपनी मां के बेहद करीब हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को अपनी मां के नाम की विरासत दी। (ANI Photo)
-
इस्लामिक इतिहास और अरबी भाषा में ‘हिंद’ शब्द का विशेष महत्व है। इसका मतलब होता है – ऊंटों का समूह, मादा हिरण और सबसे रोचक बात यह है कि ‘हिंद’ शब्द खुद ‘भारत’ के लिए भी इस्तेमाल होता है। (ANI Photo)
-
यानी यह नाम न सिर्फ पारिवारिक सम्मान से जुड़ा है, बल्कि यह भारत और अरब संस्कृति के जुड़ाव का प्रतीक भी बन गया है। (ANI Photo)
-
शेख हमदान: रॉयल्टी और रोमांच का मेल
शेख हमदान सिर्फ दुबई के क्राउन प्रिंस नहीं, बल्कि वह एक मल्टी-फेसटेड पर्सनैलिटी हैं। उन्हें लोग प्यार से ‘फज़्ज़ा’ के नाम से भी जानते हैं, जो उनका साहित्यिक उपनाम है। (PTI Photo) -
2008 से वह दुबई के क्राउन प्रिंस हैं और 2024 में उन्हें UAE का डिप्टी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री बनाया गया। शेख हमदान को घुड़सवारी, स्काई डाइविंग, स्कूबा डाइविंग और कविताएं लिखने का शौक है। (PTI Photo)
-
उनकी रोमांटिक और देशभक्ति कविताएं काफी प्रसिद्ध हैं, जिन्हें वह ‘फज़्ज़ा’ नाम से प्रकाशित करते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स हैं और उनकी रॉयल लेकिन सरल जीवनशैली लोगों को बेहद आकर्षित करती है। (ANI Photo)
-
शाही परिवार और निजी जीवन
शेख हमदान ने 2019 में अपनी कज़िन शेखा शेखा बिन्त सईद बिन थानी अल मकतूम से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं – जुड़वां शेखा और राशिद (2021), मोहम्मद (2023) और अब बेटी हिंद (2025)। (PTI Photo) (PTI04_08_2025_000055B) -
उनका परिवार यूएई के सबसे अमीर और प्रभावशाली परिवारों में से एक है। उनके पिता, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, दुबई के शासक और एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर हैं। (ANI Photo)
-
भारत यात्रा का उद्देश्य
शेख हमदान की यह भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे और भारत-यूएई व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित एक बिजनेस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। यह यात्रा भारत और यूएई के बीच दोस्ती, साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने का संकेत है। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: कहां तक फैला है अल्लू अर्जुन का एंपायर? 100 करोड़ का बंगला और प्राइवेट जेट, जीते हैं कुछ ऐसी लग्जरियस लाइफ)
